ICC ने भारतीय बैटर को दी इस हरकत की सजा, इंग्लैंड महिला टीम पर भी लिया एक्शन

ICC Code Of Conduct: भारतीय टीम के सलामी बैटर प्रतिका रावल और इंग्लैंड की महिला टीम पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। प्रतिका रावल को आईसीसी की तरफ से एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
ICC ने भारतीय बैटर को दी इस हरकत की सजा, इंग्लैंड महिला टीम पर भी लिया एक्शन
इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

ICC Code Of Conduct: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आईसीसी ने भारतीय टीम की बैटर और इंग्लैंड की पूरी टीम पर जुर्माना लगाया है। प्रतिका रावल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत एवं इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाड़ियों पर 5-5 प्रतिशत का जुर्नामा लगाया है।

भारतीय बैटर प्रतिका रावल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन की दोषी पाई गईं और उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। प्रतिका को दो अलग-अलग घटनाओं के लिए जुर्माना लगाया गया है। जो कि कुछ ही देर में हुआ था।

इस कारण प्रतिका पर लगाया गया जुर्माना

18वें ओवर में सिंगल लेते समय उन्होंने गेंदबाज़ लॉरेन फाइलर के साथ बॉडी कॉन्टेक्ट बनाया, जिससे बचा जा सकता था। वहीं अगले ओवर में आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय उन्होंने सोफी एक्लेस्टोन के साथ भी ऐसा ही किया। सोफी एक्लेस्टोन के साथ भी बॉडी कॉन्टेक्ट किया, जिससे बचा जा सकता है। इस कारण से उन्हें 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा रावल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।

धीमी ओवर रेट के कारण इंग्लैंड की टीम पर लगा जुर्माना

वहीं इंग्लैंड की पूरी टीम पर धीमी ओवर रेट के लिए पांच प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इंग्लैंड की टीम ने पहले वनडे में निर्धारित समय सीमा में एक ओवर कम फेंका। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार जो न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित है। जिसके कारण यह जुर्माना लगाया गया है।

रावल और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने मैच रेफरी सारा बार्टलेट द्वारा लगाए गए अपने-अपने दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। वहीं पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने 4 विकेट रहते जीत हासिल की। दीप्ति शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com