सचिन के आखिरी टेस्ट में 10 विकेट, रोहित की कप्तानी में भी खेले; अब टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा

Team India Chief Selector: बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति में बदलाव हुआ है। प्रज्ञान ओझा अध्यक्षता करेंगे, जबकि रमेश पोवार नए सदस्य होंगे। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतीं।
pragyan ojha
प्रज्ञान ओझाSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रज्ञान ओझा करेंगे अध्यक्षता: अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ओझा पुरुष चयन समिति की कमान संभालेंगे।

  • रमेश पोवार नए सदस्य: बीसीसीआई ने 19 अक्टूबर को पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति में नियुक्त करने की घोषणा की।

  • अगरकर के कार्यकाल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय टीम ने इस दौरान 2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 विश्व कप जीता।

BCCI Selection Committee: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा अब टीम इंडिया की पुरुष चयन समिति की अध्यक्षता करेंगे। बीसीसीआई ने 19 अक्टूबर को पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की। अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ओझा अंतरिम रूप से मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

प्रज्ञान ओझा की अगुआई में काम करेगी चयन समिति

बीसीसीआई की घोषणा के मुताबिक, पुरुष चयन समिति में प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष होंगे। उनके साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार सदस्य के रूप में काम करेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर ओझा समिति की अध्यक्षता करेंगे।

चयन समिति की जिम्मेदारी भारतीय पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके प्रदर्शन का आकलन करना और टीम की भविष्य की जरूरतों के मुताबिक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में योगदान देना है। ऐसे में ओझा की अगुआई वाली समिति के सामने अलग-अलग फॉर्मेट के लिए संतुलित टीम चुनने की चुनौती होगी।

प्रज्ञान ओझा का अंतरराष्ट्रीय करियर

प्रज्ञान ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 113 विकेट हासिल किए। वनडे में उनके नाम 21 विकेट हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 10 विकेट लिए।

pragyan ojha
IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरा तय करेगा भारतीय क्रिकेट का भविष्य, रवि शास्त्री ने चेताया, कह दी ये बड़ी बात

टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर छह विकेट रहा। वनडे में उन्होंने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट है।

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से खास कनेक्शन

पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा का भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से खास जुड़ाव रहा है। ओझा सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक 200वें और अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में ओझा ने कुल 10 विकेट झटके थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

आईपीएल में भी ओझा ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए खेला। वह डेक्कन चार्जर्स की टीम का भी हिस्सा रहे। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने अनुभव के बाद वह भारतीय टीम के लिए चयन संबंधी फैसलों में अहम भूमिका निभाएंगे।

Ajit Agarkar
अजीत अगरकर (फोटो- सोशल मीडिया)
pragyan ojha
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, इन 5 कीवियों से रहना होगा सावधान

अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीतीं तीन ICC ट्रॉफी

बीसीसीआई ने निवर्तमान चयन समिति अध्यक्ष अजीत अगरकर के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। अगरकर को जुलाई 2023 में पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड ने चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने 2024 का टी20 विश्व कप, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 विश्व कप जीता। इसके अलावा, टीम ने दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी हासिल किए।

Navbharat Live
navbharatlive.com