Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vaibhav Suryavansi के फैन हुए PM Modi, तारीफ में बिहार के लाल के लिए कह दी ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता युवाओं को यह सिखाती है कि मेहनत, लगन और अभ्यास से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 04, 2025 | 10:02 PM

प्रधानमंत्री मोदी और वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी शतक लगाकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वो 14 साल की उम्र में टी20 में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के इस पारी की अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि पाना बहुत बड़ी बात है।

वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए हाल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली। वैभव ने महज 35 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बना लिए। वैभव ने यह कारनामा 14 साल की उम्र में करके दिखाया। इस प्रदर्शन ने न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया, बल्कि देशभर के करोड़ों लोगों को यह दिखा दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े सितारे निकल सकते हैं।

मोदी ने वैभव की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में हो रहे ‘खेलो इंडिया युवा खेल 2025’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार खेल देखा है। इतनी कम उम्र में ऐसा बड़ा रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं है। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगातार किया गया अभ्यास है। उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता युवाओं को यह सिखाती है कि मेहनत, लगन और अभ्यास से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO

T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Best wishes to the athletes participating in the Khelo India Youth Games being held in Bihar. May this platform bring out your best and promote true sporting excellence. @kheloindia https://t.co/jlOrc6qO1U — Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2025

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वैभव की सफलता सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं है। यह उनके लगातार अभ्यास, कई मैचों का अनुभव और एक साफ लक्ष्य की वजह से संभव हुआ है। उन्होंने सभी युवाओं को सलाह दी कि वे खेलों में ज्यादा हिस्सा लें, क्योंकि जितना ज़्यादा खेलेंगे, उतना बेहतर बनेंगे।

सभी खेलों को दिया जा रहा है बढ़ावा

मोदी ने बताया कि उनकी सरकार सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि खो-खो, मलखंभ, योगासन, गतका जैसे भारतीय पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी नई शिक्षा नीति में खेलों को पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है ताकि देश में अच्छे खिलाड़ी और खेल के जानकार दोनों तैयार हों। अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमें सिर्फ जीतना ही नहीं सिखाते, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और एक साथ आगे बढ़ने की भावना भी देते हैं। यही खेल भावना जिंदगी के हर हिस्से में काम आती है।

Pm narendra modi praises vaibhav suryavanshi for explovise inning in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Cricket
  • Khelo India Youth Games
  • Narendra Modi
  • Vaibhav Suryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.