-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Players Who Hit The Most Sixes In Tests In 2024 Yashasvi Jaiswal Is In Top
2024 में इन खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में की है छक्कों की बरसात, टॉप-10 में हैं 5 भारतीय
- Written By: मृणाल पाठक
कानपुर टेस्ट में भारत की तरफ से दोनों पारियों में कुल 12 छक्के लगे। जिसमें से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तीन-तीन छक्के लगाए हैं। जिसके बाद अब लोग ये जानना चाहते हैं कि किस खिलाड़ियों ने 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। तो अगर ऐसे टॉप-10 खिलाड़ियों पर नजर डालें जिसने 2024 में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं, तो उसमें पांच नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं।

2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (डिजाइन फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: क्रिकेट जगत में इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप और भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की चर्चाएं चल रही है। क्योंकि भारत ने कानपुर में वो कारनामा कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट में लगभग असंभव सा है। ये हुआ इसलिए, क्योंकि टीम इंडिया ने ढाई दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बावजूद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए खेल को नतीजे तक पहुंचा दिया। मैच में छक्के ऐसे लग रहे थे मानों टी20 का मुकाबला चल रहा हो।
कानपुर टेस्ट में भारत की तरफ से दोनों पारियों में कुल 12 छक्के लगे। जिसमें से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने तीन-तीन छक्के लगाए हैं। जिसके बाद अब लोग ये जानना चाहते हैं कि किस खिलाड़ियों ने 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। तो अगर ऐसे टॉप-10 खिलाड़ियों पर नजर डालें जिसने 2024 में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं, तो उसमें पांच नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं।
नंबर वन यशस्वी
2024 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहला नाम भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 2024 में आठ टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें की 15 पारियों में उन्होंने 929 रन बनाए हैं और 29 छक्के लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ खास जर्सी में नज़र आएगी दक्षिण अफ्रीका, छुपा है खास मकसद
शुभमन गिल भी कतार में
उनके अलावा तीसरे स्थान पर युवा खिलाड़ी शुभमन गिल हैं। जिन्होंने भी आठ मुकाबले की 15 पारियों में 662 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 16 छक्के लगाए हैं।
हिटमैन भी पीछे नहीं
इस लिस्ट में चौथे नाम भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। जिन्होंने इस साल टेस्ट के 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें की 15 पारियों में उन्होंने 498 रन बनाए हैं और 10 छक्के लगाए हैं।
छोरियां भी छोरों से कम नहीं
टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में छोरियां भी छोरों कम नहीं हैं। इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेटर का नाम भी छठे स्थान पर शुमार है। जिन्होंने एक ही मैच में 9 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 229 रन बनाए हैं।
सर जडेजा भी सूची में
वहीं इस फेहरिस्त में भारत के स्टार के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 8वें स्थान पर हैं। जिन्होंने 7 मुकाबले की 9 पारियों में 326 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- पीला कुर्ता, सफेद धोती पहने मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टी20 सीरीज से पहले लिया आशीर्वाद
बरकरार रहेगा टेस्ट का रोमांच
एक समय ऐसा था कि टेस्ट क्रिकेट के अस्तित्व पर सवाल खड़े होने लगे थे। लोग ये कहने लगे थे कि टेस्ट क्रिकेट का रोमांच खत्म होने लगा है। लेकिन छक्के लगाने वालों की ये लिस्ट देखकर ये बात साफ है कि टेस्ट का रोमांच ना कभी खत्म हुआ था, ना हुआ है और ना ही कभी होगा।
Players who hit the most sixes in tests in 2024 yashasvi jaiswal is in top
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
Jun 27, 2026 | 11:13 AMसमृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत
Jun 27, 2026 | 11:08 AMमुंबई लोकल होगी और तेज, वर्षों से लंबित पांचवीं-छठी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी
Jun 27, 2026 | 11:04 AMपारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
Jun 27, 2026 | 10:59 AMआयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
Jun 27, 2026 | 10:58 AMविश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
Jun 27, 2026 | 10:58 AMआगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
Jun 27, 2026 | 10:55 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














