फिल साल्ट ने किया बड़ा कारनामा, द हंड्रेड में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Phil Salt in The Hundred Tournament: इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट द हंड्रेड टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया है।
फिल साल्ट ने किया बड़ा कारनामा, द हंड्रेड में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फिल साल्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Phil Salt Creates History: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक बड़ा कारनामा कर दिया। शनिवार को फिल साल्ट द हंड्रेड टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने लंदन के ओवल में गत विजेता ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 32 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 128.12 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की शानदार पारी खेली। वह पारी में शीर्ष स्कोरर रहे, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई क्योंकि इनविंसिबल्स ने 100 में से केवल 57 गेंदों का सामना करते हुए आसानी से स्कोर हासिल कर लिया।

द हंड्रेड में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
फिल सॉल्ट 37 37 1036 28.77 156.49 0 7
जेम्स विंस 37 35 986 32.86 139.66 0 8
बेन डकेट 31 31 891 34.26 145.35 1 5
विल जैक्स 35 34 875 26.51 162.94 1 4
डेविड मलान 32 32 849 32.65 127.86 0 8
साल्ट के अब 37 मैचों में 28.77 की औसत से 1,036 रन हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.49 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं उनका बेस्ट स्कोर 86 का है। साल्ट के बाद दूसरे नंबर पर जेम्स विंस हैं। जेम्स विंस 37 मैचों में 8 अर्धशतक के सहारे 986 रन बनाए। वहीं बेन डकेट 31 मैचों में 891 रन और पांच अर्धशतक के साथ तीसरे, विल जैक्स 162.94 के स्ट्राइक रेट के साथ 875 रन के साथ चौथे और डेविड मलान 849 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

मुकाबले का हाल

न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमैन और स्कॉट करी की उपयोगी पारियों ने फिल सॉल्ट के साथ मिलकर ओरिजिनल्स को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चैपमैन ने केवल 19 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, स्कॉट करी ने 9 गेंदों में तेज़तर्रार 21 रन जोड़े, जिसमें चार चौके शामिल थे। इन दोनों की साझेदारी ने ओरिजिनल्स को पहली पारी में 128 रन तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में इनविंसिबल्स के लिए राशिद खान सबसे प्रभावशाली रहे। उन्होंने 3 विकेट देकर सिर्फ 19 रन दिए और किसी भी साझेदारी को लंबे समय तक टिकने नहीं दिया। इसके अलावा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सैम कुरेन, और साकिब महमूद ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट झटके।

आसानी से इनविंसिबल्स ने जीता मुकाबला

दूसरी पारी में इनविंसिबल्स के सलामी बल्लेबाज़ों ने तूफ़ानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। विल जैक्स ने महज़ 26 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके साथी तवांडा मुये ने भी शानदार पारी खेलते हुए 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। इन दोनों बल्लेबाज़ों की आक्रामक पारियों के चलते इनविंसिबल्स ने मुकाबला 43 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से जीत लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com