पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते नजर आए ईशान किशन, लोगों का फूटा गुस्सा

18 महीने से टीम इंडीया में जगह नहीं बना पाने वाले खिलाड़ी ईशान किशन इस वक्त काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के साथ जश्न मनाते देखा गया।
पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाने के बाद ईशान किशन पर लोगों का गुस्सा फूटा
पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

इंग्लैंड: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्ते काफी खराब चल रहे हैं। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के कारण भारत के 26 लोगों ने जान गंवा दी थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान से अपना बदला लिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव देखने को मिला। वहीं, इंडियन फैंस ने मांग की अब भारतीय टीम पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं होने चाहिए।

ऐसे में हर कोई उम्मीद कर रहा था कि क्रिकटर्स भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ संबंध नहीं रखे। इसी बीच भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ खेलते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी इस कदम के बाद सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। फैंस ईशान किशन पर कई तरह के सवाल खड़े करने लगे हैं।

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बीते 18 महीनों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। वह उस वक्त से टीम इंडिया में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए हैं। एक वक्त उनको टीम इंडिया का अगला सबसे बड़ा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था।

पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ मनाया जश्न

इसी बीच ईशान किशन ने फैसला किया कि वो काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। जिसके बाद वो काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्टिघमशायर के लिए खेल रहे हैं। काउंटी की इस टीम के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी खेल रहे हैं। ऐसे में अब्बास की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने एक शानदार कैच पकड़ा। जिसके बाद दोनों ने इस विकेट का जमकर जश्न मनाया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस ईशान किशन के पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाने पर खफा नजर आ रहे हैं। फैंस ईशान किशन के उपर अलग-अलग तरह के सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ईशान किशन से नाराज हुए फैंस

इस मैच में ईशान किशन ने टीम के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी की। मुकाबले में उनके बल्ले से 98 गेंदों पर 87 रन की पारी निकली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com