PAK vs SL: शाहीन की कप्तान में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी 3-0 से मात

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल किया।
PAK vs SL: शाहीन की कप्तान में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी 3-0 से मात
पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan vs Sri Lanka, 3rd ODI: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

रविवार को रावलपिंडी में खेले गए तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। इसका परिणाम यह हुआ कि श्रीलंका 45.2 ओवर में 211 रन पर सिमट गई।

वसीम जूनियर की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका के लिए सदीरा समाराविक्रमा ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा, कुसाल मेंडिस ने 34, पवन रथ्नायके ने 32, कामिल मिशारा ने 29 और पाथुम निसांका ने 24 की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए वसीम जूनियर ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। हारिस रऊफ और फैसल अकरम को 2-2 विकेट मिले। कप्तान शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।

212 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज हसिबुल्ला खान बिना खाता खोले आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 था। दूसरे विकेट के लिए फखर जमान और बाबर आजम के बीच 74 रन की साझेदारी हुई। फखर 45 गेंद पर 8 चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

रिजवान और तलत के बीच शतकीय साझेदारी

बाबर आजम 52 गेंद पर 34 और सलमान अली आगा 11 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। 115 पर 4 विकेट खो चुकी पाकिस्तान को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और हुसैन तलत ने संभाला। दोनों ने नाबाद 100 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 32 गेंद पहले जीत दिला दी। पाकिस्तान ने 44.4 ओवर में 4 विकेट पर 215 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। रिजवान 92 गेंद पर 61 और तलत 57 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका को 6 रनों से और दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। शाहीन अफरीदी के लिए बतौर वनडे कप्तान शानदार शुरुआत हुई है। इस सीरीज के ठीक पहले मोहम्मद रिजवान को हटाकर उन्हें पाकिस्तान वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com