पाकिस्तान में मचा कोहराम तो PCB की हुई हालत खराब! भारत के हमले से रावलपिंडी स्टेडियम बर्बाद, दुबई शिफ्ट हुआ PSL

PCB Shifted PSL 2025 To UAE: भारत के हमले से पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को यूएई में शिफ्ट करने का फैसला किया है।
रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को यूएई में स्थानांतरित कर दिया
पीएसएल यूएई में हुआ शिफ्ट (सोर्स- एक्स)
Published on: 
Updated on: 

PCB Shifted PSL 2025 To UAE: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का अब भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए भारत ने पड़ोसी मुल्क को बर्बाद करने की ठान ली है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पहले 7 मई को 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, उसके बाद 8 मई की रात भी पाकिस्तान को तबाह किया, जिसमें रावलपिंडी का स्टेडियम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को UAE शिफ्ट करने का प्लान बना लिया है।

पाकिस्तान में खेले जा रहे पीएसएल के 10वें सीजन के 8 मैच अभी बचे हुए हैं। जिसमें चार लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव की वजह से पीसीबी की हालत खराब हो गई है और टेंशन में आकर बोर्ड ने टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करने का फैसला किया है।

पीसीबी ने इस फैसले के लिए अवांछित परिस्थितियों का हवाला दिया है। पीसीबी ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से खिलाड़ियों, कर्मचारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक आपात बैठक की। इस बैठक में पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ विदेशी खिलाड़ियों भी शामिल थे। क्योंकि विदेशी खिलाड़ी जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ना चाहते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पीएसएल 2025 के चार लीग मैच और प्लेऑफ मूल रूप से रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले थे। हालांकि, 8 मई को रावलपिंडी में खेले जाने वाले मैच को स्थगित करना पड़ा क्योंकि स्टेडियम पर ड्रोन हमलों की खबरें थीं। लेकिन, फिर भारत द्वारा गुरुवार को पाकिस्तान पर ड्रोन हमले किए जाने के बाद पीएसएल को दुबई शिफ्ट करने का फैसला किया गया।

वहीं, दूसरी तरफ आईपीएल 2025 पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, अब तक पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए धर्मशाला में हो रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 8 मई को रद्द किया गया और खिलाड़ियों समेत फैंस को स्टेडियम से बाहर निकाला गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com