Watch: धर्मशाला के मैदान पर उतरे IPL के चेयरमैन, फैंस से कहा- खाली करो स्टेडियम! देखें Video

IPL Chairman Arun Dhumal: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीती रात पंजाब किंग्स और दिल्ली का मुकाबला रद्द कर दिया गया। जिसके बाद आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने मैदान पर आकर फैंस से घर जाने को कहा।
भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच पीबीकेएस बनाम डीसी मैच रद्द होने के बाद आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने प्रशंसकों से घर जाने का आग्रह किया
अरुण धूमल (सोर्स- वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

IPL 2025, PBKS-DC Match Cancelled: गुरुवार की बीती रात भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमला किया, हालांकि भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके एक भी हमले को कामयाब नहीं होने दिया। जिसके बाद धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस मैच के रद्द होने के बाद आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल खुद मैदान पर आकर फैंस को जल्दी मैदान छोड़ने की अपील की।

दरअसल, गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला जा रहा था तभी अचानक मैच को बीच में ही रोक दिया गया। टीमों को स्टेडियम से बाहर निकालकर होटल भेज दिया गया, वहां बैठे दर्शकों को घर जाने को कहा गया। इस दौरान अरुण धूमल को खुद मैदान में उतरकर लोगों से जल्द से जल्द मैदान छोड़ने की अपील की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के दौरान अचानक धर्मशाला स्टेडियम की सभी फ्लड लाइट्स बंद कर दी गई। यहां पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया। इस स्टेडियम में जवानों ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी, हालांकि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच शुरू हो चुका था लेकिन अचानक इसे रोकना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल मैदान पर हैं और वह सभी दर्शकों को हाथ से कह रहे हैं कि आप स्टेडियम में मत रहो, जल्दी इसे खाली करो और अपने घर जाओ।

जानकारी के लिए बता दें कि स्टेडियम पर कोई हमला नहीं हुआ था। पीबीकेएस बनाम डीसी मैच इसलिए रद्द किया गया क्योंकि जम्मू समेत कई जगहों पर पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ था। हालांकि, भारतीय सेना ने उनके ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया था। लेकिन खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा बीसीसीआई के लिए प्राथमिकता है, इसलिए बोर्ड ने बिना किसी लापरवाही के मैच रद्द कर दिया। वहीं, धर्मशाला में होने वाला पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पहले ही अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com