अंडर-19 एशिया कप: हमजा जहूर के शतक से हारा भारत, पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता मैच

U19 Asia Cup: हमजा जहूर ने नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान ने 49वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
asia chup ind vs pak.
अंडर 19 एशिया कपसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया

  • 61 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की वापसी

  • अर्जुन राठौड़ का शतक भी भारत को नहीं दिला सका जीत

India vs Pakistan U19 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम जीत की दहलीज तक पहुंचने में नाकाम रही और पाकिस्तान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ भारतीय युवा टीम को बड़ा झटका लगा है। अंडर-19 एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान की युवा टीम का यह मुकाबला 8 नवंबर को ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला गया। 

मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 3 विकेट रहते 49वें ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के सबसे बड़े हीरो हमज़ा ज़हूर रहे, जिन्होंने मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

भारतीय टीम ने दिया 209 रनों का लक्ष्य

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को लगातार पवेलियन भेजा। एक समय पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो गई थी और टीम ने 61 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले में ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से मुकाबला जीत जाएगा।

लेकिन इसके बाद हमज़ा ज़हूर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और खराब स्थिति में टीम को मुश्किल से बाहर निकालने का प्रयास किया। दूसरे छोर पर हसनैन डार ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 107 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को मजबूत कर दिया।

asia chup ind vs pak.
तो यहां हो गई चूक...अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हार पर आयुष म्हात्रे ने दिया बयान

अर्जुन राजपूत का शतक गया बेकार

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से अर्जुन राठौड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 208 रन बनाए थे। भारतीय टीम को उम्मीद थी कि यह स्कोर जीत के लिए पर्याप्त साबित होगा, लेकिन हमज़ा ज़हूर की शानदार पारी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

asia chup ind vs pak.
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा पाकिस्तान

भारत के खिलाफ इस जीत के साथ पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-A की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और उसके खाते में 4 अंक हैं। वहीं, भारतीय टीम के खाते में 2 अंक हैं।

इस मुकाबले में अर्जुन राजपूत का शतक और मनाल चौहान की गेंदबाजी भारत को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई। दूसरी ओर, हमजा जहूर की नाबाद शतकीय पारी ने पाकिस्तान को महत्वपूर्ण जीत दिला दी।