PAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। बाबर आजम को अब वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Team vs Bangladesh: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर हो गई है। इसके बाद अब पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट गई है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं इस टीम से बाबर आजम को बाहर कर दिया गया है। अब बाबर आजम के लिए आगे की राह कठिन होने वाली है।
पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है। वनडे सीरीज 11 मार्च से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11, दूसरा मुकाबला 13 और तीसरा मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
6 नए खिलाड़ियों को किया गया शामिल
इस वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 6 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें पाकिस्तान ने माज सदाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद को शामिल किया गया है। जबकि टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है। वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान की वापसी हुई है। बाबर आजम को अब टीम में वापसी के लिए लगातार रन करने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
खत्म हो गया बाबर आजम का करियर?
इस चयन के यह तो साफ हो गया है कि पाकिस्तान की टीम अब बाबर आजम से आगे का सोच रही है। टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम का खराब प्रदर्शन उन्हें वनडे की टीम से बाहर करवा दिया। हालांकि, ODI फॉर्मेट में बाबर का प्रदर्शन बेहतर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक सेंचुरी भी बनाई थी। फिर भी, इस फैसले से उनके लिए यह संकेत मिल गया है कि यदि उन्होंने खेल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया या घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो उनका करियर तेजी से उस मोड़ की ओर बढ़ रहा है, जहां से वापसी मुश्किल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पाकिस्तान की टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।
