एशिया कप के खिताबी मुकाबले में कल पाकिस्तान और श्रीलंका की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Asia Cup Rising Stars: फाइनल में कल पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए आमने-सामने होंगे। दोहा में होने वाले इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण से जुड़ी पूरी डिटेल आइए जानते है।
PAK A vs SL A Final
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होगा

  • पाकिस्तान-ए ने बांग्लादेश-ए को और श्रीलंका-ए ने भारत को हराया।

  • भारतीय फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग देख सकते है।

  • मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा वहीं मैच का आगाज दोपहर 3:30 बजे से होगा।

PAK A vs SL A Final Live Streaming: एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक फाइनल रविवार, 29 नवंबर को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-ए ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश-ए को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि श्रीलंका-ए की टीम ने भारत को हराकर खिताबी जंग में अपनी जगह पक्की की है। आइए जानते हैं कि भारतीय फैंस इस बड़े मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

दरअसल, पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच होने वाला यह फाइनल मैच कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रविवार, 29 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

PAK A vs SL A Final
IND vs NZ: आकाशदीप के 'पंजे' में फंसी न्यूजीलैंड टीम, 356 रन पर सिमटी पहली पारी; जवाब में भारत की खराब शुरुआत

भारत में टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव?

भारत में क्रिकेट फैंस इस खिताबी भिड़ंत का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, जो दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, वे SonyLIV ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची दोनों टीमें

पाकिस्तान-ए ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश-ए के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश-ए ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान-ए ने 45.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान-ए ने रिकॉर्ड पांचवीं बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। दूसरी ओर, श्रीलंका-ए ने भारत को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी है, जिससे इस खिताबी टक्कर के बेहद कड़े होने की उम्मीद है।

PAK A vs SL A Final
6 गेंदों में 6 छक्के और एक ही पारी में दो डबल सेंचुरी, भारतीय बल्लेबाजों के तूफान से हिली रिकॉर्ड बुक

देखें दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

पाकिस्तान-ए: अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, मोहम्मद इमरान रंधावा, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, रोहिल नजीर, साद मसूद, शाहजैब खान, शमिल हुसैन, सुफियान मुकीम और अली रजा।

श्रीलंका-ए: पवन रथनायके (कप्तान), लसिथ क्रूसपुल्ले, जनिथ लियानागे, चमिका हेनातिगाला, रविंदु फर्नांडो, निशान मदुश्का, शारुजन शनमुगनाथन, सिनेत जयवर्धने, निपुन धनंजया, विजयकांत व्यासकांत, लाहिरू समरकून, वानुजा सहन, दुविंदु रणतुंगा, गरुका संकेत और दुलाज समुथिता।