

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने की 9 सितंबर से होने वाली है। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सिंतबर से करेगी। 10 सितंबर को भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से होगा। इसके ठीक तीन दिन भारत एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। 14 सितंबर को दो चिर-प्रतिद्वंदी टीमें भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। वहीं, इस साल एशिया कप 2025 में क्रिकेट फैंस को एक नई टीम देखने को मिलेगी।
इस साल होने वाले एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इस दौरान दो ग्रुप बनाए गए हैं। 4-4 टीमों को इन दोनों ग्रुप में विभाजित किया गया है। वहीं, इस बार एशिया कप 2025 में जो नई टीम शामिल हुई है, वो भारत और पाकिस्तान की टीम के ग्रुप में शामिल है। ऐसे में ये टीम भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देगी। ये नई टीम ओमान की है।
एशिया कप 2025 में ओमान की टीम पहली बार एशिया की टीमों के खिलाफ खासकर भारत-पाकिस्तान से मुकाबला खेलने को तैयार है। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम को भारत व पाकिस्तान के ग्रुप-ए में रखा गया है। बता दें ओमान की टीम एशिया कप में दस्तक देने के लिए एसीसी मेंस प्रीमियर लीग में बहरीन, कम्बोडिया, यूएई, कुवैत और हांग-कांग की टीमों को हराया है। इन टीमों को हराने के बाद ओमान ने एशिया कप 2025 के लिए क्वालीफाई किया।
हांलाकि ओमान को एसीसी मेंस प्रीमियर लीग कप के खिताबी मुकाबले में यूएई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ये ही कारण था कि ओमान उस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, ओमान को हराने वाली टीम यूएई को भी एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए में ही रखा गया है।
9 सितंबर से होने वाले एशिया कप 2025 में ओमान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर से करेगी। इस दिन ओमान का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होने वाला है। इसके तीन दिन के बाद यानी 15 सितंबर को टीम का दूसरा व 16 सितंब को तीसरा मुकाबला होगा। हालांकि ओमान की टीम ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है। लेकिन भारत और पाकिस्तान की जैसी टीमें ओमान को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी।