‘Mumbai Indians किस लिए जानी जाती है’, नीता अंबानी ने अनकैप्ड खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद स्काउट्स की सराहना की
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी ने टीम के स्काउट्स को बधाई दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीता अंबानी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2025 में पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी ने टीम के स्काउट्स को बधाई दिया। पहले मैच में जीत के बाद नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में जाकर स्काउटिंग टीम की तारीफ की। स्काउटिंग टीम ने इस सीजन में भी मुंबई के लिए कई नगीने खोजे हैं। जिन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में केरल के विग्नेश पुथुर ने चेपॉक स्टेडियम में 32 रन देकर 3 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद मोहाली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। अश्विनी के शानदार प्रदर्शन से ही मुंबई अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
नाती अंबानी ने स्काउट्स ने सराहना की
कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस के मालकिन नीता अंबानी ने स्काउट्स की सराहना करते हुए कहा कि मैं सभी को बधाई देना चाहती हूं। मुंबई इंडियंस इसी के लिए जानी जाती है। मुझे लगता है कि आज मैं इस अवसर पर मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। राहुल (संघवी, क्रिकेट निदेशक) कोने में हैं। डीजे (धनंजय सीकेएम, चीफ डेटा परफॉरमेंस मैनेजर) और पूरी स्काउटिंग टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
स्काउटिंग टीम ने हमारे लिए कई खिलाड़ी खोज निकाले हैं। हमारी टीम में अश्विनी (कुमार), विग्नेश (पुथुर), रॉबिन (मिन्ज़) जैसे युवा खिलाड़ी हैं। हमें उनका धन्यवाद करना चाहिए। तो आइए हम अपने सभी स्काउट्स को जोरदार तालियां बजाकर बधाई दें। विडियो में देखें…
The real architects of MI's talent factory 🫡 Our scouting team deserves all the credit for spotting & believing in young talents and giving them the platform to deliver their best. 🙌💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/Fdoo0vOaex — Mumbai Indians (@mipaltan) April 1, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हराने में सफल नहीं रही हो, लेकिन उसने अपने पहले घरेलू मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। अश्विनी ने इस मैच में चार विकेट चटकाए। उसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने कोलकाता को बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद मुंबई के लिए रियान रिकल्टन ने अपना पहला अर्धशतक बनाया। जबकि सूर्यकुमार की ताबड़तोड़ पारी ने मुंबई को 7 ओवर पहले ही जीत दिला दी। इस जीत के साथ मुंबई का रेन रेट भी बेहतर हो गया है। मुंबई इंडियंस अपने अगले मैच के लिए 4 अप्रैल 2025 को मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।
