-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Won The Test Series By 2 0 Clean Sweep Zimbabwe
न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा किया साफ, टेस्ट सीरीज में दी 2-0 से मात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Zimbabwe vs New Zealand: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। वहीं जिम्बाब्वे को सबसे बड़ी हार मिली है।

न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs New Zealand, Test Series: न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। बुलवायो में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया। न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में पारी और 359 रनों की बड़ी अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। यह टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की सबसे बड़ी हार है।
न्यूजीलैंड के सामने जिम्बाब्वे इस मैच में बिल्कुल ही कमजोर और साधारण टीम नजर आई। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। टीम पहली पारी में 125 रन पर सिमट गई। ब्रेंडन टेलर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 और जेकेरी फॉल्केस ने 4 विकेट लिए थे।
न्यूजीलैंड ने बनाए 601 रन
कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित की थी। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 162 रन की मजबूत साझेदारी की। यंग 101 गेंद में 11 चौके की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कॉनवे और जैकब डफी ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। डफी 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कॉनवे को हेनरी निकोल्स का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे को हराकर टेस्ट क्रिकेट में हासिल की तीसरी सबसे बड़ी जीत
कॉनवे ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। वह 245 गेंद पर 18 चौके की मदद से 153 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे का जब विकेट गिरा, उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 345 था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया। हेनरी निकोल्स और रचिन रविंद्र ने मिलकर 256 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 601 रन तक पहुंचा दिया। निकोल्स 245 गेंद पर 150 और रविंद्र 139 गेंद पर 165 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे पर 476 रन की लीड ली।
दूसरी पारी में 117 रनों पर सिमटी जिम्बाब्वे
दूसरी पारी में जिम्बाब्वे 117 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले जेकेरी फॉल्केस ने दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। वो इस मुकाबले में 9 विकेट लिए। जिसके कारण मुकाबले को जिम्बाब्वे ने पारी और 359 रन से गंवाया। टेस्ट क्रिकेट में जिम्बाब्वे की यह सबसे बड़ी हार है। वहीं, न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट की यह सबसे बड़ी जीत है। (आईएएनएस)
New zealand won the test series by 2 0 clean sweep zimbabwe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














