भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ब्रेसवेल हुए बाहर; इस खिलाड़ी को मिला मौका
India vs New Zealand: न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ के पहले तीन मैचों के लिए क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने हालिया वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
क्रिस्टियन क्लार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Kristian Clarke Joins New Zealand T20 Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से नागपुर में हो रही है। टी20 सीरजी से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। माइकल ब्रेसवेल तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं एडम मिल्ने भी चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के लिए युवा तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया है।
न्यूजीलैंड के मैनेजमेंट ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह कदम उठाया है। वर्ल्ड कप को देखते हुए माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने को फिट होने के लिए कुछ और समय दिया गया है। ब्रेसवेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वहीं एडम मिल्ने को साउथ अफ्रीका टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अब इस टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ क्रिस्टियन का शानदार प्रदर्शन
क्रिस्टियन क्लार्क ने हाल ही में अपने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए, जिसमें विराट कोहली को दो बार आउट किया है। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में उपयोगी रन बनाए और क्षेत्ररक्षण में दो कैच भी पकड़े।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में; पाकिस्तान से कब होगी टक्कर?
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने क्या कहा?
न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने बताया कि क्लार्क को मुख्य रूप से बैकअप विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है, ताकि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को सही तरीके से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय टीम में खिलाड़ियों का आना-जाना चल रहा है। कुछ खिलाड़ी चोट से लौट रहे हैं, कुछ फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सीधे जुड़ रहे हैं और बाकी खिलाड़ी भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और सुपर स्मैश के बाद टीम से मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट-रोहित का डिमोशन पक्का! A+ कैटेगरी से हटाकर B कैटेगरी में डाला जाएगा
वाल्टर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे पास इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए पर्याप्त तेज गेंदबाजी के विकल्प हों और यह क्रिस्टियन के लिए भारत के अपने पहले दौरे पर ग्रुप के साथ थोड़ा और समय बिताने का एक शानदार मौका है। उन्होंने निश्चित रूप से वनडे सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाई, लेकिन जो बात खास तौर पर प्रभावशाली थी, वह थी उनका शांत स्वभाव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता।”
माइकल ब्रेसवेल भी टीम के साथ पहुंचे नागपुर
कोच ने यह भी पुष्टि की कि माइकल ब्रेसवेल नागपुर पहुंचे हैं। इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय उनके बाएं पिंडली में हल्की चोट लगी थी। आने वाले दिनों में उनका इलाज और निगरानी की जाएगी, इसके बाद दौरे में आगे खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट का शिकार हो गए हैं। उनकी चोट का आकलन किया जा रहा है।
पहले तीन मैचों की टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क (पहले तीन मैच), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी
