-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nauman Niaz Sends Legal Notice To Shoaib Akhtar
शोएब अख्तर को जिसने किया था बेइज्जत, अब उसी ने भेजा नोटिस; कहा-14 दिन के अंदर माफी मांगो वरना…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। शोएब अख्तर को पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहासकार ने मानहानि का नोटिस भेजा है।

शोएब अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया)
कराची: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मुश्किलों मं फंसते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट इतिहासकार, लेखक और टेलीविजन शख्सियत डॉ. नौमान नियाज ने उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को नोटिस भेजा है। उन्हें बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है।
सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान टेलीविजन नेटवर्क (पीटीवी) के पूर्व खेल निदेशक डॉ. नियाज ने अपने वकील के माध्यम से यह नोटिस भेजा है। अख्तर ने कथित तौर पर उनके पाकिस्तान टीम के साथ कार्यकाल के दौरान उन्हें ‘किट मैन’ बताया था। शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि डॉ. नियाज मूल रूप से टीम में हमारे लिए बैग और सामान ढोते थे। अख्तर जब पाकिस्तान टीम के खेलते थे तब डॉ. नियाज ने कुछ दौरों पर पाकिस्तान टीम के डेटा विश्लेषक के रूप में काम किया था।
शोएब ने नोमान को बैग उठाने वाला बताया
अख्तर ने टीम में कोचों और प्रबंधकों की भूमिका की आलोचना करते हुए बताया कि कैसे डॉ. नियाज खिलाड़ियों के बैग ढोने के लिए टीम में थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम में यही काम किया। मुझे उनके किसी और काम के बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. नियाज के वकील ने इस नोटिस में 14 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई और हर्जाने का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
इन दोनों के बीच पहले भी टकराव हो चुका है। इमरान खान की सरकार के समय में डॉ. नियाज ने मामूली विवाद के बाद अख्तर को पीटीवी पर लाइव शो छोड़ने के लिए कहा था। एक मंत्री के हस्तक्षेप पर उन्होंने बाद में शोएब ने माफी मांगी और दोनों ने तब विवाद सुलझा लिया था।
पहले भी माफी मांग चुके हैं शोएब
शोएब अख्तर पहले भी माफी मांग चुके हैं, और अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि उन्हें माफी मांगनी पड़ सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर वहां की सरकार का पूरा असर रहता है, इसलिए हालात शोएब के लिए मुश्किल बनते दिख रहे हैं। हाल ही में भारत में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रमुख पूर्व क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ा है। ऐसी स्थिति में अगर शोएब अख्तर पर कोई बड़ा जुर्माना लगाया गया, तो उनके लिए उसे चुकाना बेहद कठिन हो जाएगा।
Nauman niaz sends legal notice to shoaib akhtar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














