- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mumbai Indians Vs Lsg Ipl 2026 Rohit Sharma 84 Runs Victory Highlights
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
IPL 2026: रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी और रायन रिकल्टन के साथ उनकी रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत Mumbai Indians ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
- Written By: अक्षय साहू

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने खेली दमदार पारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 MI vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) का अब तक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, लेकिन कल लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने ‘करो या मरो’ मुकाबले में MI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। हार्दिक पंड्या की गैर हाजिरी में मैच खेलने उतरी मुंबई को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की वापसी का फायदा हुए। रोहित ने 44 गेंदों पर 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए रायन रिकल्टन के मिलकर 65 गेदों में 143 रन की साझेदारी की। जिसने लखनऊ को मैच में किसी भी वक्त मुंबई पर दबाव बनाने का मौका ही नहीं दिया। इस साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 229 रनों का विशाल लक्ष्य 8 गेंदों पहले हासिल कर लिया। मुंबई की यह लगातार 3 हार के बाद ये पहली जीत है।
LSG ने दिया था 229 रनों का लक्ष्य
मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते गुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन ये स्कोर लखनऊ की उम्मीदों से कम रहा। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श (44), निकोलस पूरन और जॉश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 141 रन बटोर लिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
GT vs SRH: अहमदाबाद ने गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी
इस पूरे सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे पूरन पहली बार रंग में दिखे और उन्होंने 17 गेंदों में उन्होंने 8 छक्के जड़ते हुए अर्धशतक ठोक दिया। लेकिन आखिरी 10 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और सिर्फ 87 रन दिए। जिसके चलते लखनऊ की टीम 250 का आंकड़ा, जो एक समय पर आसान लग रहा था, पार नहीं कर पाई। MI के लिए कॉर्बिन बॉश ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
रोहित और रिकल्टन ने दी धमाकेदार शुरुआत
229 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने शुरू से ही लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा। दोनों ने अकेले दम पर ही 10.4 ओवर में 143 रनों की तूफानी साझेदारी की। चोट के कारण 5 मैच तक टीम से बाहर रहने वाले रोहित ने आते ही 27 गेंदों में अर्धशतक जमाया।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए DC और CSK में आज होगा जोरदार भिडंत, देखें दोनों टीम का प्लेइंग-11
वहीं, बेहतरीन फॉर्म में खेल रहे रिकल्टन ने 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई। हालांकि दोनों ही अपने शतक से चूक गए। रिकल्टन ने 83 (32 गेंद) और रोहित ने 84 रन (44 गेंद) की पारी खेली। इस सीजन में मुंबई की 10 मैच में ये तीसरी जीत है, जबकि लखनऊ की 9 मैच में लगातार छठी और कुल 7वीं हार है।
Mumbai indians vs lsg ipl 2026 rohit sharma 84 runs victory highlights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMPostpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
May 13, 2026 | 07:22 PMपाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
May 13, 2026 | 07:16 PMफिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर
May 13, 2026 | 07:16 PMRakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
May 13, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














