CSK vs KKR: पांच मैच से बाहर रहकर भी धोनी ने बना दिया नया रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
MS Dhoni News: एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में लगातार पांचवां मैच मिस किया, जिससे सीएसके की चिंता बढ़ गई है। टीम बिना बदलाव उतरी, जबकि केकेआर ने एक बदलाव करते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन में फेरबदल किया।
- Written By: संजय बिष्ट
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
MS Dhoni IPL 2026 News: आईपीएल 2026 में एमएस धोनी की गैरमौजूदगी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैच से बाहर रहे और इस बार मामला इसलिए खास बन गया क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इतिहास में पहली बार वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुकाबलों में धोनी मौजूद रहे थे, लेकिन इस बार उनका न होना फैंस के लिए बड़ा झटका है।
लगातार पांचवें मैच से बाहर धोनी
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में धोनी लगातार पांचवां मैच मिस कर चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया है, खासकर तब जब सीएसके पहले से ही खराब फॉर्म से जूझ रही है। टॉस में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीत हासिल कर पहले गेंदबाजी चुनी। दोनों ही टीमें अंक तालिका में निचले स्थान पर हैं और शुरुआती चार मैचों में तीन-तीन हार झेल चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम बन गया है।
कोलकाता ने किया एक बदलाव
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया और उसी संयोजन के साथ मैदान में उतरी। धोनी इस पूरे सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिसकी मुख्य वजह उनकी चोट मानी जा रही है। उनकी अनुपस्थिति का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है, जहां अनुभव और फिनिशिंग की कमी नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
फैंस को वापसी का इंतजार
धोनी की गैरमौजूदगी से फैंस जरूर निराश हैं, लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि वह जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। उनकी वापसी सीएसके के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है और टीम की किस्मत बदल सकती है। फिलहाल उनकी फिटनेस और वापसी की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में घातक गेंदबाज की हुई एंट्री, चोट के कारण ब्रायडन कार्स हुए बाहर
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह।
