फाइनल हो गया डिसीजन...आज अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी! जानें क्या है आगे का प्लान

IPL 2025 में आज अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने वाली है। चेन्नई का ये लगी स्टेज का आखिरी मुकाबला है और कप्तान एमएस धोनी का भी ये लास्ट मैच हो सकता है।
एमएस धोनी आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल सकते हैं अपना आखिरी आईपीएल मैच
एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अहमदाबाद: भले ही एमएस धोनी फॉर्म में रहें ना रहें, उनके फैंस हमेशा उन्हें मैदान पर देखना चाहते हैं। धोनी के लिए आईपीएल का 18वां सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, लेकिन अब फैंस के लिए भी ये सीजन बुरा बन सकता है, क्योंकि आज 25 मई को धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं।

दरअसल, आज अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने वाली है। चेन्नई का ये लगी स्टेज का आखिरी मुकाबला है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी ये आईपीएल उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।

एमएस धोनी का आखिरी मैच!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखने वाले हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिसके बाद अब वह आईपीएल को भी अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि, धोनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

आगे का क्या है प्लान?

वहीं, अब फैंस के मन में ये ख्याल जरूर आ रहा होगा कि धोनी आईपीएल से संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे? तो ऐसा माना जा रहा है कि थाला आईपीएल को अलविदा करने के बाद चेन्नई के मेंटर बन सकते हैं, जिसका सबसे बड़ा हिंट कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी दिया है, उन्हें मेंटर धोनी बोलकर।

संभाली थी CSK की कप्तानी

जानकारी के लिए बता दें कि धोनी पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं, लेकिन टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी। लेकिन, उनकी कप्तानी में भी चेन्नई का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। राजधानी का पंजाब को तगड़ा पंच, दिल्ली ने जीत के साथ IPL 2025 को कहा अलविदा

IPL 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने जीत के लिए इस सीजन में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद सीएसके का जो हाल हुआ है, वो विश्वास करने वाला था ही नहीं। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में से टीम ने केवल 3 मैच ही जीते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com