Watch: एमएस धोनी की होगी बॉलीवुड में एंट्री! Lover Boy के अवतार में नजर आएंगे ‘माही’, करण जौहर ने शेयर किया VIDEO
Will Dhoni Debut In Bollywood? IPL में CSK सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वह लवर ब्वॉय के अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है वह बॉलीवूड में एंट्री करने वाले हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
एमएस धोनी और करण जौहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। जहां, चेन्नई सुपर किंग्स की हालत काफी खराब नजर आ रही है। इस सीजन में अब तक टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं और केवल दो ही मैच जीते हैं। हालांकि, इस सीजन में सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में हैं। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं।
दरअसल, मैदान पर थलाइवा यानी धोनी का बोलबाला रहा है। वह हमेशा से ही फैंस के दिलों पर राज करते हुए आए हैं। फिर चाहे वह टीम इंडिया के लिए खेले या सीएसके लिए, फैंस उन्हें खेलते देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। लेकिन, अब धोनी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वह एक लवर ब्वॉय के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी का एक अलग ही अवतार नजर आ रहा है। इस वीडियो में धोनी काफी रोमंटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ में एक दिल भी दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
इस वीडियो क्लिप की शुरुआत एक टेक्स्ट से होती है, जिसमें लिखा है कि पहली बार महेंद्र सिंह धोनी रोमांटिक अवतार में हैं। इसके बाद धोनी हाथ में लाल गुब्बारा थामे नजर आते हैं। धोनी वीडियो में कहते हैं, तुम जो मेरे साथ चलते हो… हर सफर को खूबसूरत बनाते हो… इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है, ‘एक बेमिसाल प्रेम कहानी, जल्द आ रही है।’
इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- पेश है माही का नया अंदाज, हमारा नया लवर बॉय। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है, क्योंकि माही का पहला प्यार उनकी बाइक रही है, और अब यह लव स्टोरी भी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या धोनी एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं? हालांकि, पहली नजर में यह क्लिप किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर जैसी ही लगी, लेकिन ऐसा कुछ है नहीं। असल में यह एक ऑयल कंपनी गल्फ प्राइड के लिए बनाया गया विज्ञापन है, जिसे पुनीत मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और इसे धर्मा 2.0 के बैनर तले तैयार किया गया है।
