MS Dhoni ने माना IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म, कहा- IPL 2026 के लिए अभी से ही करेंगे तैयारी
एमएस धोनी ने टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने की योजना को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों से थोड़ा आत्ममंथन करने का आग्रह किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मान लिया है कि आईपीएल 2025 से अब उनका सफर खत्म हो गया है। अब वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत है कि क्या वह सही तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं तथा उन्होंने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करने की योजना को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों से थोड़ा आत्ममंथन करने का आग्रह किया। धोनी ने संकेत दिया कि खिलाड़ी अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले साल के लिए कोर ग्रुप की पहचान करने के करीब हैं।
हमारा ध्यान अगले साल 11 खिलाड़ी तैयार करने पर
धोनी ने रविवार शाम यहां आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों नौ विकेट से हार के बाद कहा कि हमारे जितने भी मैच बचे हैं उनमें हमें जीत हासिल करनी होगी। हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अगर आगे हम कुछ मैच हारते हैं, तो हमारे लिए अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करना महत्वपूर्ण होगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
उन्होंने कहा कि हम बहुत अधिक खिलाड़ियों को बदलने के पक्ष में नहीं हैं। हमारे लिए अभी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना महत्वपूर्ण है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो हमारा ध्यान अगले साल के लिए 11 खिलाड़ी तैयार करना और फिर दमदार वापसी करने पर होगा।
फ्लेमिंग भी करने लगे हैं अगले साल की तैयारी
वहीं इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भी उम्मीद है कि चेन्नई का थिंक-टैंक अपनी किस्मत बदलने के लिए अतीत के ऐसे अनुभवों से सीख लेगा। फ़्लेमिंग के मन में 2023 में उनकी टीम द्वारा किए गए बदलाव होंगे जब उन्होंने 2022 में नौवें स्थान पर रहने के बाद खिताब जीता था।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के दौरान कुछ भी बर्बाद नहीं जाएगा। हम उन टूर्नामेंटों पर नजर डालेंगे जिनके परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे लेकिन हमने उनको टूर्नामेंट के आखिर में जो काम किए उस पर फिर से अमल करने से वह हमें अगले साल जीत के लिए तैयार करेगा।
