- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Morne Morkel Turns 41 Bcci Wishes Birthday Message Know About His Journey
41 साल के हुए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच, BCCI ने अनोखे अंदाज में दी शुभकामनाएं
Morne Morkel Birthday: भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल आज 6 अक्टूबर को 41 साल के हो गए हैं। मोर्केल के जन्मदिन के मौके पर बीसीसीआई ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मोर्ने मोर्केल (फोटो-सोशल मीडिया)
Happy Birthday Morne Morkel: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच आज 6 अक्टूबर को 41 साल के हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बीसीसीआई की आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुभव और शालीनता के साथ गेंदबाजी दल का मार्गदर्शन करने वाले मोर्केल की मौजूदगी टीम के लिए प्रेरणादायक है।
Guiding the bowling troops with experience and grace! 🙌 Wishing #TeamIndia Bowling Coach Morne Morkel a very Happy Birthday 🎂👏@mornemorkel65 pic.twitter.com/RA2DZFF313 — BCCI (@BCCI) October 6, 2025
मोर्केल ने अगस्त 2024 में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल होकर गेंदबाजी विभाग की कमान संभाली थी। मुख्य कोच गौतम गंभीर की सिफारिश पर नियुक्ति के बाद, उन्होंने तुरंत टीम को मजबूत बनाने में योगदान दिया। उनके जुड़ने के बाद भारतीय टीम ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
Mohanlal Birthday: 25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार, रेसलिंग चैंपियन से ऐसे बने सिनेमा के भगवान
मोर्केल के नेतृत्व में गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मोर्केल के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर टीम ने खिताब जीता।इसके साथ ही हाल ही में संपन्न हुए टी-20 एशिया कप में भारत ने 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मोर्केल की कोचिंग में भारतीय गेंदबाजों ने न केवल विकेट लेने की क्षमता बढ़ाई, बल्कि चोटों से बचाव और बेंच स्ट्रेंथ पर भी फोकस किया। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के अनुभव ने टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाया है।
मोर्ने मोर्केल का करियर
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 86 टेस्ट मैचों में 160 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 309 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 6 विकेट रहा। मोर्केल ने टेस्ट क्रिकेट में 8 बार पांच विकेट लेने का कीर्तिमान भी स्थापित किया।
यह भी पढ़ें: वनडे कप्तानी मिलने के बाद हरभजन सिंह की गिल को सलाह, कहा- रोहित के गुणों की जरूरत होगी
वनडे इंटरनेशनल में मोर्केल ने 117 मैचों की 114 पारियों में 188 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 5 विकेट रहा और उन्होंने वनडे में दो बार पांच विकेट हासिल किए। 21 रन देकर पांच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में, उन्होंने 44 मैचों में 47 विकेट लिए, जिसमें 17 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मोर्केल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 70 मैचों में 77 विकेट हासिल किए, जिसमें 20 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। (आईएएनएस)
Morne morkel turns 41 bcci wishes birthday message know about his journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













