विराट कोहली का जबरा फैन बना विदेशी दिग्गज, कहा- वो जो रूट से कई गुना बेहतर खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बावजूद विराट कोहली की तुलना जो रूट से की जा रही है। इसी बीच पूर्व दिग्गज इंग्लिश क्रिकेट ने दोनों की तुलना में विराट कोहली को बेहतर खिलाड़ी बताया है।
मोंटी पनेसर ने जो रूट से बेहतर बल्लेबाज विराट कोहली को बताया
विराट कोहली और जो रूट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आगामी 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व शुभमन गिल करने वाले हैं। गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। अब इस सीरीज में भारतीय टीम व फैंस को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की कमी महसूस होने वाली है।

वहीं, सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली और जो रूट में तुलना शुरु हो चुकी है। इस दौरान कोई विराट तो कोई रूट को बेहतर बल्लेबाज बता रहा है। वहीं, जो रूट के एक हमवतन क्रिकेटर ने उनकी तुलना में विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज करार दिया है।

विराट कोहली का जबरा फैन बना पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर

गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई के दिन इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। दूसरी तरफ जो रूट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव हैं और सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली और जो रूट के बीच तुलाना का दौर शुरु हो चुका है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने जो रूट की तुलना में विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज बताया है।

विराट कोहली बेहतर बल्लेबाज- मोंटी पनेसर

इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए मोंटी पनेसर ने विराट कोहली को बेहतर बल्लेबाज बताया। उन्होंने इस दौरान कहा कि "मैं कोहली का नाम लूंगा, क्योंकि वो ज्यादा बेहतर बल्लेबाज हैं। कोहली अलग प्रकार का बल्लेबाज हैं, उनका कैरेक्टर अलग है और यही कारण है कि मैंने उन्हें चुना है।"

इस दौरान मोंटी पनेसर से जेम्स एंडरनस और जसप्रीत बुमराह में बेहतर कौन वाला सवाल भी पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने अपने देश के खिलाड़ी को बेहतर बताया। मोंटी पनेसर ने कहा कि "एंडरसन ने हर कंडीशन में कमाल किया है और वो बेहतर गेंदबाज हैं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com