- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Marsh Scored 25 Runs One Over Rashid Khan Gt Vs Lsg
6, 4, 6, 4, 4…मिचेल मार्श ने अफगानी स्पिनर राशिद खान की उधेड़ी बखिया
- Written By: संजय बिष्ट
मैच के दौरान गुजरात के लिए 12वां ओवर राशिद खान ले कर आए। इस ओवर में मिचेल मार्श ने राशिद खान की लय बिगाड़ते हुए 25 रन बना दिए।

मिचेल मार्श और राशिद खान (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 के 64वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने थी। इस दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता। गिल ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
लखनऊ के इस विशाल स्कोर के पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का था। उन्होंने लखनऊ की पारी के दौरान गुजरात के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मार्श ने जीटी के खिलाफ 64 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। इस मैच में मिचेल मार्श ने अफगानी स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में 25 रन ठोक डाले।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिचेल मार्श और निकोलस पूरने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। लखनऊ के इन दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। मैच के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 12वें ओवर की जिम्मेदारी राशिद खान को दी।
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
राशिद के ओवर में मार्श ने 25 रन बनाए
राशिद खान के ओवर में मार्श ने चौके छक्कों की बरसात कर दी। इस ओवर की पहली ही गेंद पर मार्श ने छक्का लगा दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर फिर से मार्श गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाने में कामयाब हुए। फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। इस हिसाब से मार्श ने राशिद के ओवर में कुल 25 रन बना दिए।
‘एजेंडा वाली फेक न्यूज…’, 27 करोड़ की पोस्ट पर बुरी तरह भड़के ऋषभ पंत
मिचेल मार्श ने बनाया रिकॉर्ड
117 रनों की शतकीय पारी के साथ मिचेल मार्श ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस दौरान वो लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। लखनऊ के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाया था। क्विंटन डी कॉक ने केकेआर के खिलाफ 140 रनों की पारी खेली थी। वहीं उसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने चेन्नई के खिलाफ 124 रनों का पारी खेली। आज 117 रन बनाकर मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
Mitchell marsh scored 25 runs one over rashid khan gt vs lsg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM













