-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Maharashtra Government Will Honor Of World Chess Champion Divya Deshmukh Says Cm Devendra Fadnavis
वर्ल्ड चेस चैंपियन दिव्या को सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार, CM फडणवीस का ऐलान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
CM Devendra Fadnavis congratulates Divya Deshmukh: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिडे महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दिव्या देशमुख को बधाई दी है।

सीएम फडणवीस और दिव्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Daughter of Nagpur Divya Deshmukh: नागपुर की दिव्या देशमुख ने फिडे महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। दिव्या ने अपने ही हमवतन कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में हराया। दिव्या की इस जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नागपुर की दिव्या देशमुख को फिडे महिला शतरंज विश्व कप 2025 जीतने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह इस शहर और राज्य के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। फडणवीस ने नागपुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र सरकार 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित करेगी।
CM फडणवीस ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़ी खुशी का क्षण है कि नागपुर और महाराष्ट्र की बेटी दिव्या देशमुख ने महिला विश्व कप जीता है और साथ ही ग्रैंडमास्टर का नॉर्म भी हासिल किया है। वह इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की शतरंज खिलाड़ी हैं। दिव्या ने भारतीय खिलाड़ियों के फाइनल में सोमवार को अनुभवी कोनेरू हम्पी को टाई-ब्रेकर तक चले मुकाबले में हराकर विश्व कप का खिताब जीता। वह शतरंज खिलाड़ी महिला विश्व कप जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
फडणवीस ने हम्पी को भी दी बधाई
फडणवीस ने हम्पी को भी बधाई देते हुए कहा कि मैं हम्पी को भी बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि वह भी बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं। नागपुर और महाराष्ट्र के लोगों के लिए यह बड़े गर्व का क्षण है कि हमारी बेटी (दिव्या देशमुख) इतनी कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गई है। दिव्या देशमुख के परिवार के सदस्यों ने उनकी उपलब्धि की सराहना की और कहा कि उन्होंने परिवार, नागपुर, महाराष्ट्र और भारत को गौरवान्वित किया है।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने महिला चेस वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिव्या को दी बधाई, कहा- कई युवाओं…
इस चैंपियन खिलाड़ी की चाची स्मिता देशमुख ने पत्रकारों से कहा कि हम बहुत खुश हैं कि दिव्या ने हमारे परिवार, नागपुर और भारत को गौरवान्वित किया है। भारत ने इतने सालों बाद यह महिला शतरंज विश्व कप जीता है। हम भगवान को धन्यवाद देना चाहते हैं। उनके माता-पिता की इतने सालों की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई है।
उन्होंने कहा कि हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है और हमारे खुशी के आंसू रुक नहीं रहे हैं। हम चाहते हैं कि दिव्या भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करें और भारत को गौरवान्वित करें। हम उनके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (भाषा इनपुट के साथ)
Maharashtra government will honor of world chess champion divya deshmukh says cm devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














