IPL 2026 LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो-सोशल मीडिया0
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Highlights: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की चार मुकाबलों में दूसरी जीत रही। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है। वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर है।रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम ने 18.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर मुकाबले को जीत लिया।
12 Apr 2026 07:56 PM (IST)
12 Apr 2026 07:56 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: लखनऊ में LSG की लगातार छठी हार
- CSK के खिलाफ 5 विकेट से हार
- DC के खिलाफ 8 विकेट से हार
- SRH के खिलाफ 6 विकेट से हार
- RCB के खिलाफ 6 विकेट से हार
- DC के खिलाफ 6 विकेट से हार
- GT के खिलाफ 7 विकेट से हार *
12 Apr 2026 07:55 PM (IST)
12 Apr 2026 07:55 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: गुजरात ने जीता मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56 और जोस बटलर ने 60 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 15, सुंदर ने 21 और तेवतिया ने 10 रन बनाए।
12 Apr 2026 06:51 PM (IST)
12 Apr 2026 06:51 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: जोस बटलर भी हुए आउट
जोस बटलर 60 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन बनाए। शमी ने बटलर को चलता किया। अब लखनऊ को जीत के लिए 26 गेंद में 30 रन बनाने हैं।
12 Apr 2026 06:48 PM (IST)
12 Apr 2026 06:48 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: अर्धशतक बनाकर आउट हुए शुभमन गिल
शुभमन गिल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए है। 40 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। प्रिंस यादव ने गिल का विकेट लिया। हालांकि, गिल ने आउट होने से पहले टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
12 Apr 2026 06:02 PM (IST)
12 Apr 2026 06:02 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: साई सुदर्शन के रूप में गिरा पहला विकेट
साई सुदर्शन के रूप में गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा। सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हो गए। 45 के स्कोर पर गुजरात को पहला झटका लगा।
12 Apr 2026 05:19 PM (IST)
12 Apr 2026 05:19 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 164 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के बाद भी लखनऊ की टीम 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। लखनऊ के लिए मार्करम ने 30, मार्श ने 11, पंत ने 18, पूरन ने 19, मुकुल चौधरी ने 18, अब्दुल समद ने 19, जॉर्ज लिंडे ने 16 और शमी ने 12 रन बनाए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 और अशोक शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
12 Apr 2026 05:04 PM (IST)
12 Apr 2026 05:04 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: मुकुल चौधरी हुए आउट
मुकुल चौधरी के रूप में लखनऊ को सातवां झटका लगा है। मुकुल 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकुल को चलता किया।
12 Apr 2026 04:53 PM (IST)
12 Apr 2026 04:53 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: अब्दुल समद हुए आउट
अब्दुल समद के रूप लखनऊ सुपर जायंट्स को छठा झटका लगा है। समद 18 रन बनाकर आउट हो गए। 118 के स्कोर पर छठा झटका लगा है। अशोक शर्मा को इस मैच की पहली सफलता मिली है।
12 Apr 2026 04:47 PM (IST)
12 Apr 2026 04:47 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: पूरन के रूप में लगा पांचवां झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवां झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा। निकोलस पूरन 19 रन बनाकर आउट हो गए। 109 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा। प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात को एक और सफलता दिलाई।
12 Apr 2026 04:16 PM (IST)
12 Apr 2026 04:16 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: लखनऊ को लगा चौथा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका आयुष बडोनी के रूप में लगा। आयुष बडोनी 9 बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार बने। 74 के स्कोर पर लखनऊ को चौथा झटका लगा।
12 Apr 2026 04:13 PM (IST)
12 Apr 2026 04:13 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: एडेन मार्करम लौटे पवेलियन
एडेन मार्करम 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम 69 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने कैच पकड़कर मार्करम को चलता किया।
12 Apr 2026 03:56 PM (IST)
12 Apr 2026 03:56 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: पंत भी लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 18 रन बनाकर आउट हो गए। 45 के स्कोर पर सिराज ने पंत को चलता किया।
12 Apr 2026 03:37 PM (IST)
12 Apr 2026 03:37 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: लखनऊ को लगा पहला झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा। मिचेल मार्श 11 रन बनाकर आउट हो गए। 14 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। रबाडा ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई।
12 Apr 2026 03:07 PM (IST)
12 Apr 2026 03:07 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
12 Apr 2026 03:06 PM (IST)
12 Apr 2026 03:06 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
12 Apr 2026 03:01 PM (IST)
12 Apr 2026 03:01 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी।
12 Apr 2026 02:50 PM (IST)
12 Apr 2026 02:50 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: हेड टू हेड मुकाबले में किसका पलड़ा रहा है भारी
दोनों के बीच अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं और 3 बार जीत लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली है। लखनऊ की टीम आज जीती तो मुकाबला बराबरी का हो जाएगा।
12 Apr 2026 02:31 PM (IST)
12 Apr 2026 02:31 PM (IST)LSG vs GT Live Score Update: आईपीएल के 19वें मुकाबले में स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल के 19वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे होगी। वहीं टॉस 3 बजे होगा।
