भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों से हुआ बाहर

इंग्लैंड के गस एटकिंसन का हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 20 जून को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है, जबकि वुड, स्टोन और आर्चर भी चोटिल हैं।
भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों से हुआ बाहर
गस एटकिंसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम का तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर गस एटकिंसन चोट के कारण भारत के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनका पहले मैच में खेलना संभव नहीं है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाज गस एटकिंसन का भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। 27 वर्ष के एटकिंसन को जिम्बाब्वे में पिछले महीने टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल सके। हालांकि उनके बावजूद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर सीरीज को आसानी से जीत लिया।

एटकिंसन के अलावा ये खिलाड़ी भी हैं चोटिल

अगर एटकिंसन फिट नहीं होते हैं तो यह इंग्लैंड के लिये बड़ा झटका होगा क्योंकि मार्क वुड और ओली स्टोन, जोफ्रा आर्चर पहले से चोटिल हैं। इंग्लैंड में होने वाले महत्वपूर्ण सीरीज से पहले इंग्लैंड के चार खिलाड़ी चोटिल हो चुके है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड क्या रणनीति अपनाता है।

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून से लीड्स में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में, चौथा 23 जुलाई से मैनचेस्टर और पांचवां मैच 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने नए कप्तान का किया ऐलान

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। वहीं ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का कार्यक्रम

टेस्ट मैच तिथि स्थान
1st टेस्ट 20-24 जून, 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
2nd टेस्ट 2-6 जुलाई, 2025 एडगबास्टन, बर्मिंघम
3rd टेस्ट 10-14 जुलाई, 2025 लॉर्ड्स, लंदन
4th टेस्ट 23-27 जुलाई, 2025 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
5th टेस्ट 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 द ओवल, लंदन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com