Krunal Pandya का बड़ा इशारा, टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद अभी जिंदा; पोस्ट में लिखे सिर्फ ये 4 शब्द

Krunal Pandya Post: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 टीम में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या ने पोस्ट कर लिखा- 'होप इज स्टील अलाइव'। टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बरकरार।
Krunal Pandya drops a major hint; hopes for a Team India comeback are still alive just four words in his post.
क्रुणाल पंड्या (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Krunal Pandya Instagram Story Hope Is Still Alive: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली। करीब पांच साल से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे क्रुणाल ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने साफ कर दिया कि उन्होंने अभी हार नहीं मानी है।

क्रुणाल ने क्या लिखा?

टीम में नाम नहीं आने के कुछ समय बाद क्रुणाल पंड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिर्फ चार शब्द लिखे- 'होप इज स्टील अलाइव' यानी उन्हें अब भी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद है।

क्रुणाल ने भारत के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वो राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। 35 साल की उम्र में भी वो टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

IPL 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

क्रुणाल ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सीजन में 14 विकेट लिए और अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी टीम को संतुलन दिया।

उनके प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि वो भारतीय T20 टीम में वापसी के दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया।

बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर की तलाश

भारतीय टीम हाल के समय में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के विकल्पों पर भी काम कर रही है। अक्षर पटेल को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ कुल सात T20 मैचों में मौका मिला। इस दौरान वो सिर्फ 4 विकेट ले सके।

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में अक्षर ने 2 विकेट लिए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में भी उनके खाते में सिर्फ 2 विकेट आए। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्रुणाल की वापसी पर भरोसा नहीं किया।

Krunal Pandya drops a major hint; hopes for a Team India comeback are still alive just four words in his post.
लॉर्ड्स में हार के बाद पाकिस्तान में हड़कंप! बाबर आजम को तेज बुखार, चयन समिति से मिस्बाह का इस्तीफा

अभी खत्म नहीं हुई क्रुणाल की उम्मीद

क्रुणाल की उम्र भले ही 35 साल हो गई है, लेकिन IPL 2026 का प्रदर्शन बताता है कि वह अब भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में प्रभाव छोड़ सकते हैं। बाएं हाथ की स्पिन, उपयोगी बल्लेबाजी और अनुभव उन्हें टीम के लिए एक संतुलित विकल्प बनाते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। क्रुणाल इस सीरीज में नहीं होंगे, लेकिन उनका होप इज स्टील अलाइव वाला पोस्ट साफ संकेत देता है कि टीम इंडिया में वापसी की उनकी कोशिश अभी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com