KKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
IPL 2026: इस रोमांचक मुकाबले LSG ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया। ऐसे में KKR को जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। जहां पर रिंकू सिंह ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई।
- Written By: संजय बिष्ट
सुनील नरेन और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 KKR vs LSG Match 38th Highlight: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 38वां व इस सीजन का पहला सुपर ओवर वाला मैच खेला गया। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच था। दोनों टीमों के बीच ये मैच काफी रोमांचक साबित हुआ, जहां पर सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुकबला अपने नाम कर लिया।
इससे पहले LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड में 155 रन लगा सकी। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहम्मद शमी के छक्के की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए। जिसके बाद मुकाबला ड्रॉ हो गया। ऐसे में इस मैच का निर्णय सुपर ओवर में जा कर निकला।
सुपर ओवर में रिंकू सिंह के चौके ने KKR को दिलाई जीत
सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के लिए निकोलस पूरन और एडन मार्करम पहले दो बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। वहीं, केकेआर ने सुपर ओवर की जिम्मेदारी सुनील नरेन को दी। उन्होंने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत आए। इसके बाद तीसरी ही गेंद पर एडम मार्करम बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। उस वक्त बाउंड्री पर रोवमव पॉवेल थे, जहां पर उन्होंने गेंद पर पकड़कर रिंकू सिंह दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
IPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
MS Dhoni फैंस को फिर लगा झटका, रिकवरी के बीच दोबारा हुए चोटिल; चेन्नई सुपर किंग्स के कोच का बड़ा खुलासा
That man Rinku Singh AGAIN! 💜 He hits the winning runs and @KKRiders clinch a 𝘁𝗿𝘂𝗹𝘆 𝗺𝗲𝗺𝗼𝗿𝗮𝗯𝗹𝗲 𝗦𝗨𝗣𝗘𝗥 𝗢𝗩𝗘𝗥 👏🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR pic.twitter.com/bdqRegDs9n — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
इस हिसाब से सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। सुपर ओवर के दौरान बल्लेबाजी में केकेआर के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल मैदान पर आए। इस दौरान रिंकू सिंह ने स्ट्राइक ली और LSG के गेंदबाज प्रिंस यादव की पहली गेंद पर गेंद पर चौका जड़कर मुकाबला केकेआर के नाम कर दिया।
#KKR win the first SUPER OVER of the season 🤩@kkriders with a hard earned win after 42 overs of topsy turvy cricket 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR pic.twitter.com/yIoX0vQOMv — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
रिंकू सिंह की सघर्ष भरी व विस्फोटक पारी
इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने मुश्किल हालात में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना दम दिखाया। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली और पूरी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
6⃣, 6⃣, 6⃣, 6⃣ 🤯 🎥 Enjoy Rinku Singh’s sizzling ball-striking in the last over 🔥 Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/98wGgWK14c — IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 31 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद 15 ओवर तक स्कोर 93 रन पर 7 विकेट तक पहुंच गया और बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था। टिम सिफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 रन और रोवमैन पॉवेल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा सके।
मोहसिन ने झटके 5 विकेट
इस मैच में अंगकृष रघुवंशी को “ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड” के तहत विवादित तरीके से आउट दिया गया, जिसने काफी चर्चा बटोरी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर केकेआर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। मोहसिन के अलावा जॉर्ज लिंडे केकेआर के एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें: इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
लखनऊ की बल्लेबाजी और केकेआर की गेंदबाजी
सुपर ओवर से पहले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 42 रन बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम 31 आयुष बडोनी 24, हिम्मत सिंह 19 और अंत में मोहम्मद शमी ने 11 रन की अहम पारी खेली। वहीं, केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिया। वहीं, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट झटका।
