- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Flop Show Continues In Australia Too In India A Vs Australia A
ऑस्ट्रेलिया में भी केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी, दांव पर लगा क्रिकेट करियर!
- Written By: मृणाल पाठक
पिछले कुछ समय से केएल राहुल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरे मुकाबले में भी फ्लॉप रहे। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब उनका क्रिकेट करियर खतरे में हैं?

केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत तीन के तीन मैच हार गया। इस सीरीज का पहले मुकाबले में केएल राहुल टीम के प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन फिर उनके खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें बाकि के दो मुकाबलों से बाहर कर दिया। जिसके बाद अब वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं। लेकिन, यहां भी उनका फॉर्म कुछ खास नहीं है, जिसकी वजह से अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या केएल राहुल का क्रिकेट करियर दांव पर है?
दरअसल, पिछले कुछ समय से केएल राहुल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से वह आलोचना का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में उनका फ्लॉप शो देखने मिला है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरे मुकाबले में भारत की पारी का आगाज करने उतरे थे। लेकिन वह कुछ खास कर नहीं पाए और 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद से ही अब टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई है।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल मैच मेलबर्न के एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल ने भारत की पारी का आगाज बेहद खराब किया। ईश्वरन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए और राहुल केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद टीम इंडिया केवल 161 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy में जलज सक्सेना का कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले घरेलू क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बने
ऐसे में अब सवाल ये भी है कि केएल राहुल का ये फॉर्म भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिला पाएगा। क्योंकि जिस तरह से वह खेल रहे है उसे देखकर तो कई लोगों ने उनके क्रिकेट करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी भी नहीं ये भी सोचने वाली बात है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। यह टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी। जिसके लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरा करने वाली है। यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम होने वाली है। टीम इंडिया WTC के फाइनल में तभी पहुंच पाएगी, जब वह इस सीरीज में 4 मुकाबले जीत पाए। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक भी साबित होने वाली है।
Kl rahul flop show continues in australia too in india a vs australia a
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














