- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jalaj Saxenas Feat In Ranji Trophy Became The First Player In Domestic Cricket To Achieve A Milestone
Ranji Trophy में जलज सक्सेना का कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले घरेलू क्रिकेट में पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 विकेट और 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जलज सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

जलज सक्सेना (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन अभी तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। जबकि चौथा मुकाबला 6 नवंबर से खेला जा रहा है। रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 विकेट और 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जलज सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना ने उत्तर प्रदेश की टीम को अपने फिरकी में उलझा दिया।
जलज सक्सेना ने पहली पारी में पांच विकेट झटके। जलज ने आर्यन जुयाल को 23 रन, माधव कौशिक को 13 रनों पर आउट किया। उसके बाद सिद्धार्थ को 19, नीतीश राणा को 25 और पीयूष चावला को 10 रनों पर आउट करके अपना 29वां पांच विकेट हॉल पूरा किया। नीतीश राणा को आउट करते ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना 400वां विकेट पूरा किया।
बीसीसीआई डोमेस्टिक के ट्विटर से जलज सक्सेना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। ट्वीट करते हुए लिखा कि जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी में 6000 रन और 400 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने। यह उनके लिए एक मील का पत्थर है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व CM विजयन की मुश्किलें बढ़ी, ED ने बढ़ाई रफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की तैयारी में बेटी वीणा
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
केरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से पहले मिलेगा भरपूर मौका, भारत को मिलेंगे सिर्फ 3 मैच
Milestone unlocked 🔓 A rare double ✌️ Jalaj Saxena becomes the first player to achieve a double of 6000 runs and 400 wickets in #RanjiTrophy 👏👏@IDFCFIRSTBank | @jalajsaxena33 pic.twitter.com/frrQIvkxWS — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 6, 2024
जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी में 400 विकेट लेने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन के दौरान घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 9000 रन और 600 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। जलज ने अब तक दो मैच में 50.50 की औसत से 101 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने चार पारियों में 13 विकेट लिए हैं।
जलज सक्सेना ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश से की थी। 2005 में मध्य प्रदेश के डेब्यू किया था। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 4041 रन बनाए और 159 विकेट लिए। इसके बाद 2016-17 में जलज केरल की ओर से खेलने लगे। 143 फर्स्ट क्लास मैचेज में जलज ने 6795 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 33 अर्धशतक शामि है। जलज ने 452 विकेट भी चटकाए हैं। जिसमें 30 बार पांच विकेट और आठ बार दस विकेट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को मिला अपना ग्राउंड, तीस वर्षों की लीज पर सरकार ने दिया मोइनुल हक स्टेडियम
Jalaj saxenas feat in ranji trophy became the first player in domestic cricket to achieve a milestone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














