IPL 2026 KKR vs RR Highlights: कोलकाता ने जीता सीजन का पहला मुकाबला, रिंकू सिंह और अनुकूल ने पार लगाई नैया
KKR vs RR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। कोलकाता की यह इस सीजन की पहली जीत है। इस जीत में रिंकू सिंह ने अहम योगदान दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अजिंक्य रहाणे और रियान पराग (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Highlights: रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस टीम ने रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। इस सीजन शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स के विरुद्ध केकेआर का मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद टीम ने लगातार 3 मैच हारे। जीत का खाता खुलने के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ, जीत का चौका लगाने के बाद आरआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच गंवाने के बाद रॉयल्स तीसरे स्थान पर मौजूद है।
19 Apr 2026 07:38 PM (IST)
19 Apr 2026 07:38 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: IPL में सफल रन-चेज में 7वें विकेट या उससे कम पर सबसे ज़्यादा रन
- 91* - एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला (RCB) बनाम GL, बेंगलुरु 2016
- 76* - रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय (KKR) बनाम RR, कोलकाता, 2026**
- 75* - अक्षर पटेल और ललित यादव (DC) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2022
19 Apr 2026 07:37 PM (IST)
19 Apr 2026 07:37 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: IPL में रन-चेज में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए KKR के लिए सबसे ज़्यादा स्कोर
- 70* (31) - आंद्रे रसेल बनाम PBKS, वानखेड़े, 2022
- 66 (36) - आंद्रे रसेल बनाम PBKS, पुणे, 2015
- 56* (15) - पैट कमिंस बनाम MI, पुणे, 2022
- 53* (34) - रिंकू सिंह बनाम RR, कोलकाता, 2026*
19 Apr 2026 07:32 PM (IST)
19 Apr 2026 07:32 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: कोलकाता को मिली पहली जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। वहीं अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। ग्रीन 27, पॉवेल ने 23, रमनदीप ने 10 और अंगकृष रघुवंशी ने 10 रन बनाए। इन बल्लेबाजों के चलते कोलकाता को पहली जीत मिली। राजस्थान के लिए जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
19 Apr 2026 06:30 PM (IST)
19 Apr 2026 06:30 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: रवींद्र जडेजा ने फिर लिया विकेट
अंगकृष रघुवंशी को आउट करने के बाद रवींद्र जडेजा ने रोवमैन पॉवेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने 23 रन की पारी खेली। 10.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 72-5 है। अब उसे जीत के लिए 28 गेंदों पर 85 रन की जरूरत है।
19 Apr 2026 06:15 PM (IST)
19 Apr 2026 06:15 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: अंगकृष रघुवंशी लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स को अंगकृष रघुवंशी के रूप में चौथा झटका लगा है। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रिंकू सिंह आए हैं। 7.1 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 52-4 है।
19 Apr 2026 06:01 PM (IST)
19 Apr 2026 06:01 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में लगा। कैमरून ग्रीन 27 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन स्टंप किया।
19 Apr 2026 05:45 PM (IST)
19 Apr 2026 05:45 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: कोलकाता को शुरुआत में लगे दो झटके
कोलकाता को महज 8 गेंदों में दो झटके लगे। पारी की पहली गेंद पर टिम सीफर्ट आउट हो गए। वहीं 8वीं गेंद पर रहाणे आउट हो गए। 5 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। रहाणे और सीफर्ट ने एक बार निराश किया। सीफर्ट को जोफ्रा आर्चर और रहाणे को नांद्र बर्गर ने आउट किया।
19 Apr 2026 05:28 PM (IST)
19 Apr 2026 05:28 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 155 रन
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 46, यशस्वी जायसवाल ने 39, रियान पराग ने 12 और शिमरोन हेटमायर ने 15 रन बनाए। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, कार्तिक त्यागी ने 3 और सुनील नारायण ने 2 विकेट चटकाए।
19 Apr 2026 05:12 PM (IST)
19 Apr 2026 05:12 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: हेटमायर भी हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स को सातवां झटका शिमरोन हेटमायर के रूप में लगा। हेटमायर 15 रन बनाकर 146 के स्कोर पर आउट हो गए। कार्तिक त्यारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में दो विकेट लिए।
19 Apr 2026 04:59 PM (IST)
19 Apr 2026 04:59 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: डेनोवन फरेरा भी हुए आउट
डेनोवन फरेरा के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लहा है। सुनील नारायण ने यह सफलता दिलाई। 7 रन बनाकर फरेरा पवेलियन लौट गए।
19 Apr 2026 04:51 PM (IST)
19 Apr 2026 04:51 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: रियान पराग भी लौटे पवेलियन
राजस्थान को 117 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। रियान पराग 12 रन बनाकर आउट हो ग। वरुण चक्रवर्ती ने रियान पराग को चलता किया। वरुण ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए।
19 Apr 2026 04:31 PM (IST)
19 Apr 2026 04:31 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: जायसवाल भी हुए आउट
जायसवाल के रूप में राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। 99 के स्कोर पर 39 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। नारायण ने कोलकाता को यह सफलता दिलाई।
19 Apr 2026 04:28 PM (IST)
19 Apr 2026 04:28 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: ध्रुव जुरेल लौटे पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका 97 के स्कोर पर लगा। जुरेल 5 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता को यह सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई। वरुण ने दो ओवर में दो विकेट चटकाए।
19 Apr 2026 04:27 PM (IST)
19 Apr 2026 04:27 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में
- 52 (17) बनाम CSK
- 31 (18) बनाम GT
- 39 (14) बनाम MI
- 78 (26) बनाम RCB
- 0(1) बनाम SRH
- 46(28) बनाम KKR
19 Apr 2026 04:15 PM (IST)
19 Apr 2026 04:15 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है। वैभव 46 रन बनाकर 81 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर को सफलता दिलाई है।
19 Apr 2026 03:58 PM (IST)
19 Apr 2026 03:58 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: वैभव और जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। 5.3 ओवर में दोनों ने अर्धशतक पूरा किया। वैभव और जायसवाल ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है।
19 Apr 2026 03:11 PM (IST)
19 Apr 2026 03:11 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
19 Apr 2026 03:10 PM (IST)
19 Apr 2026 03:10 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
19 Apr 2026 03:02 PM (IST)
19 Apr 2026 03:02 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रियान पराग इडेन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और उन्होंने टॉस जीतकर तुरंत ही बल्लेबाजी का ऐलान किया।
19 Apr 2026 02:58 PM (IST)
19 Apr 2026 02:58 PM (IST)KKR vs RR Live Score Update: आईपीएल के 28वें मुकाबले में आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान सभी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी... इसलिए बने रहे हमारे साथ और देखते रहे नवभारत लाइव।
