-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Srh Vs Kkr Toss Playing Xi Manish Pandey News
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
- Written By: अर्पित शुक्ला
IPL 2026 SRH vs KKR : आज 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। केकेआर की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को मौका मिला है।

SRH और KKR के कप्तान (Image- Social Media)
SRH vs KKR Playing XI Changes: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। एसआरएच इस सीजन में अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को जारी रखते हुए एक बार फिर बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
पिच को लेकर कप्तान पैट कमिंस का बयान
टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है और मौसम बहुत गर्म है। उन्होंने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। मैं पिच को पढ़ने में उतना माहिर नहीं हूं, लेकिन यह अच्छी लग रही है और यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है। हमारे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने खुद को शानदार तरीके से संभाला है। एक मैच को छोड़कर हम लगभग हर बार 220 के पार गए हैं। हमारा यह आक्रामक अंदाज हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।”
टीम में बदलाव को लेकर कमिंस ने बताया कि नीतीश बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की रणनीति
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। रहाणे ने बताया, “हमें मिले ब्रेक से काफी मदद मिली है। हमने उन चीजों पर विचार किया है जो हमने अच्छी कीं और उन क्षेत्रों को पहचाना है जहां सुधार की जरूरत है। यह मुकाबला छोटे-छोटे पलों को जीतने का है।”
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। टिम सीफर्ट की जगह फिन एलन को शामिल किया गया है, जबकि रमनदीप सिंह की जगह अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति
इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेहद मजबूत स्थिति में है। एसआरएच ने अब तक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और वह 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले पांचों मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केकेआर 8 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है, हालांकि उसने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
यह भी पढ़ें- चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-11 (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
Ipl 2026 srh vs kkr toss playing xi manish pandey news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMMenopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Aug 09, 2026 | 11:36 AMग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी
Aug 09, 2026 | 11:32 AMलोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














