-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair Reveals Comfort Factor Ahead Of Test Comeback
केएल राहुल और प्रसिद्ध के साथ खेलना… इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले BCCI करुण नायर का वीडियो किया जारी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आठ साल बाद करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिला है। उनके लिए यह पल और भी खास है क्योंकि उनके बचपन के दोस्त केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में मौजूद हैं।

करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
लीड्स: करुण नायर ने 8 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। अब उनकी नजरें इंग्लैंड में हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई है। पहले टेस्ट से पहले करुण नायर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में बचपन के साथी केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा की मौजूदगी से उन्हें सहज रहने में मदद मिली और वह आठ साल बाद मिले मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला करुण के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। वह कई साल पहले टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। हालांकि तिहरा शतक बनाने के कुछ समय के बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
BCCI ने करुण नायर का वीडियो किया जारी
नायर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वेबसाइट पर जारी किए गए वीडियो में कहा कि मैं चीजों को बहुत सरल बनाए रखने की कोशिश करता हूं, हमेशा सकारात्मक चीजों के बारे में सोचता हूं, मन में कुछ लक्ष्य रखता हूं, चीजों की कल्पना करता हूं और जो कल्पना करता हूं उस पर पूरा विश्वास रखता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
This is Karun Nair and he is 𝗥𝗲𝗮𝗱𝘆 𝗧𝗼 𝗚𝗼! 👍 👍#TeamIndia | #ENGvIND | @karun126 — BCCI (@BCCI) June 20, 2025
उन्होंने कहा कि राहुल और प्रसिद्ध के साथ खेलना भी बहुत सुकून देने वाला है। हम बचपन से एक दूसरे के साथ खेलते रहे हैं। करुण और राहुल दोनों की उम्र 33 साल है। वे एक साथ आयु वर्ग क्रिकेट खेल चुके हैं और तब से घनिष्ठ मित्र हैं।
इंग्लैंड में ही हुआ था टीम से बाहर
उन्होंने कहा कि जीवन अपना एक चक्र पूरा कर चुका है, क्योंकि मैं इंग्लैंड में टीम से बाहर हो गया था और अब मैं इंग्लैंड में टीम में वापसी कर रहा हूं। मैं लंबे समय तक टीम से बाहर रहा और इसे मैं आत्मसात करता हूं। उन्हें 2017 में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम से बाहर होने के बाद जब मैं अगली सुबह उठा तो मेरे मन में पहला विचार यही आया कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं फिर से भारत के लिए खेलना चाहता हूं। शायद यही बात मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रही। मुझमें भूख बनी रही और यही बात मुझे प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित करती रही।
उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना था। हर दिन, हर सुबह मैं यह सोचता था कि मुझे उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्या करना चाहिए। उस विश्वास को कभी नहीं खोना और उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प होना, ऐसी चीज थी जिसने मेरी मदद की।
Karun nair reveals comfort factor ahead of test comeback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














