WTC Final में पांच विकेट लेकर रबाडा ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दुनिया के...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में कगिसो रबाडा पांच विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के काइनल जैमीसन ने भारत के खिलाफ किया था।
WTC Final में पांच विकेट लेकर रबाडा ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले दुनिया के...
कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लंदन: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पांच विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। रबाडा फाइनल में पांच विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इसके साथ ही वो लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने पांच विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने थे। 18 से 23 जून तक साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 2021 WTC फाइनल के दौरान जैमीसन ने पहली पारी में 22 ओवरों में 31 रन देकर 5 विकेट लिए। अब रबाडा ने पांच विकेट लेकर ये कारनामा किया है।

रबाडा और यानसेन की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन ने सही साबित किया। कगिसो रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट एवं मार्को यानसेन ने 14 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को 212 रनों पर समेट दिया।

पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया को दिया शुरुआती झटके

रबाडा ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को 20 गेंदों पर शून्य पर आउट कर अपना खाता खोला और फिर उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन का विकेट लिया। ख्वाजा को पहली स्लिप में डेविड बेडिंघम ने कैच किया, जबकि एडेन मारक्रम ने दूसरी स्लिप में ग्रीन का कैच पूरा किया, जिन्होंने तीन गेंदों पर चार रन बनाए। पहले सेशन में शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर खड़ा करने वाले रबाड़ा को दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं मिला।

टी के बाद रबाडा का कहर

टी के बाद एक बार फिर रबाडा का कहर देखने को मिला। चाय के बाद उन्होंने 3.4 ओवर में तीन और विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 53वें ओवर की चौथी गेंद पर रबाडा ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को 1 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया और 55वें ओवर में ब्यू वेबस्टर की तीन गेंदों पर दो चौके खाने के बाद उन्हें स्लिप में बेडिंघम के हाथों 72 रन पर कैच आउट करवा दिया। उसके बाद स्टार्क को बोल्ड करके अपना पांच विकेट पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया। WTC Final: कगिसो रबाडा के सामने नतमस्तक हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, 212 रन पर सिमटी टीम

WTC फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

गेंदबाज़ देश गेंदबाज़ी आंकड़े विपक्षी टीम मैदान वर्ष
काइल जैमीसन न्यूज़ीलैंड 5/31 भारत साउथैम्पटन 2021
कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 5/51 ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 2025
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 4/41 भारत द ओवल 2023
टिम साउदी न्यूज़ीलैंड 4/48 भारत साउथैम्पटन 2021
मोहम्मद शमी भारत 4/76 न्यूज़ीलैंड साउथैम्पटन 2021
मोहम्मद सिराज भारत 4/108 ऑस्ट्रेलिया द ओवल 2023
ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 3/39 भारत साउथैम्पटन 2021
स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया 3/46 भारत द ओवल 2023
ईशांत शर्मा भारत 3/48 न्यूज़ीलैंड साउथैम्पटन 2021
मार्को यानसेन दक्षिण अफ्रीका 3/49 ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 2025
रवींद्र जडेजा भारत 3/58 ऑस्ट्रेलिया द ओवल 2023
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 3/83 भारत द ओवल 2023
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com