T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Jos Buttler T20 Runs: द हंड्रेड 2026 में जोस बटलर ने इतिहास रचा दिया। T20 क्रिकेट में क्रिस गेल को पीछे छोड़कर 14,572 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
Jos Buttler makes history, surpassing Chris Gayle to become the second-highest run-scorer in T20 cricket.
जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Jos Buttler Surpasses Chris Gayle Most T20 Runs: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ 16 रन की पारी खेली और इसी के साथ T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

बटलर की ऐतिहासिक पारी

लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में बटलर भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनकी 16 रन की पारी ऐतिहासिक साबित हुई। अब उनके नाम T20 क्रिकेट में 14,572 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम 14,562 रन हैं। इस मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज की।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी देश मैच पारी कुल रन सर्वोच्च स्कोर
1 कायरन पोलार्ड वेस्टइंडीज 746 14,803 104
2 जोस बटलर इंग्लैंड 457 14,572 124
3 क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463 455 14,562 175
4 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 439 14,284 135
5 विराट कोहली भारत 430 413 14,218 122

लिस्ट में नंबर वन पर है कायरन पोलार्ड

T20 क्रिकेट में अब बटलर से आगे केवल वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज हैं। बटलर के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वह जल्द ही इस रिकॉर्ड पर भी कब्जा जमाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

शानदार रहा बटलर का T20 करियर

जोस बटलर ने अब तक 517 T20 मैचों की 487 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.02 की औसत से 14,572 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 102 अर्धशतक निकले हैं। दुनिया भर की T20 लीग्स में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने अब तक 430 T20 मैचों की 413 पारियों में 42.44 की औसत से 14,218 रन बनाए हैं। वह T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com