ENG vs SL T20I Series: जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Jos Buttler T20 Record: जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में 15,000 रन बनाकर इतिहास रचा। वे T20 क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Jos Buttler Becomes 1st Batter To Reach 15000 T20 Runs
जोस बटलर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jos Buttler Becomes 1st Batter To Reach 15000 T20 Runs: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कार्डिफ में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मैच में 30 रन की पारी खेलते ही बटलर T20 क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 14,999 T20 रन हैं।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में बटलर ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्होंने ए डोनाल्ड के साथ मिलकर इंग्लैंड को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 51 रन जोड़े। बटलर के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

श्रीलंका ने बनाए 145 रन

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए। पाथुम निसांका और लाहिरू उदारा ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। निसांका ने 21 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 31 रन, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2, जबकि सोनी बाकेर और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

Jos Buttler Becomes 1st Batter To Reach 15000 T20 Runs
ट्रॉफी के साथ फोटो के लिए श्रेयस अय्यर ने इब्राहिम जादरान को बुलाया, जीता फैंस का दिल

टॉम बैंटन ने दिलाई इंग्लैंड को जीत

146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की। ए डोनाल्ड ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि बटलर ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने 8 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद टॉम बैंटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए।

उनकी पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। विल जैक्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे और इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। लियाम डॉसन को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com