T20 World Cup Final से पहले जय शाह ने दी दोनों टीम को शुभकामनाएं, कहा- इस टूर्नामेंट ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड

Jay Shah: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले दोनों टीमों को शुभकामनाएं दीं।
Jay Shah Extends Best Wishes
जय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jay Shah Extends Best Wishes: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी है।

जय शाह ने एक्स पर लिखा, "यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला टी20 विश्व कप रहा है। इसके कई आकर्षक बिंदु रहे, जिसमें हमारे एसोसिएट सदस्यों के कुछ शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का समय है, जो भारी भीड़ के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।"

टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वाधिक है। आईसीसी की स्ट्रीमिंग सर्विस, जो विकास वाले इलाकों में फैंस को सेवा देती है, उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 मैच के दौरान एक साथ स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बनाया, जो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के दौरान हासिल किए गए पिछली उच्च-सीमा को पार कर गया था।

आईसीसी की नजरें इस बड़े रिकॉर्ड पर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, आईसीसी ने 10 बिलियन वीडियो व्यूज को पार कर लिया है और 2024 में हासिल किए गए 16 बिलियन वीडियो व्यूज को पार करने की राह पर है। इसके अलावा, भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल ने जियोहॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की पीक डिजिटल कंसंट्रेशन दर्ज की, जो दुनिया भर में किसी भी लाइव इवेंट के लिए सबसे ज्यादा है।

इस वर्ल्ड कप में हुए हैं कई उलटफेर मुकाबले

2026 संस्करण में जोरदार मुकाबले हुए हैं और जबरदस्त उलटफेर भी हुआ है। ग्रुप स्टेज में 20 टीमें थीं जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था, और हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 में पहुंचीं। जैसी पुरानी बड़ी टीमों का शुरू में ही टेस्ट हुआ, जबकि जिम्बाब्वे, नेपाल और इटली जैसी टीम ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया तो ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को ग्रुप स्टेज और पाकिस्तान को सुपर-8 से बाहर होना पड़ा।

सुपर-8 स्टेज ने मुकाबले को और कड़ा कर दिया। आठ क्वालिफाई करने वाली टीमों, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से सिर्फ टॉप दो टीमें ही सेमी-फाइनल में पहुंचीं। भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com