-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah To Miss 2nd Test Against England
दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह प्लेइंग-11 से बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा गया है कि वो दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। जबकि लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में वो वापसी करेंगे।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं चटका सके। जसप्रीत बुमराह अब इस सीरीज के तीसरे मैच में खेलेंगे।
एनडीटीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। यह बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुमराह बर्मिंघम में मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलने की संभावना है, जो 10 से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
बुमराह की जगह अर्शदीप को किया जाएगा शामिल
बुमराह की जगह दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। बर्मिंघम में अर्शदीप अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। 2024 में ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले अर्शदीप ने इससे पहले कभी भारत के लिए रेड-बॉल मैच नहीं खेला है। अगर वो खेलते हैं तो उनका पहला टेस्ट मैच होगा।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
शार्दुल की जगह रेड्डी को मिलेगा मौका
वहीं दूसरे मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह नीतीश रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा। शार्दुल पहले टेस्ट में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में केवल 6 ओवर की फेंक पाए थे। उसके बाद दूसरी पारी में दो विकेट लिए थे लेकिन वो प्रभावित करने के लिए काफी नहीं था।
सुनील गावस्कर ने पांचों टेस्ट में खिलाने की मांग की थी
भारत के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स के पोस्ट-डे शो में बोलते हुए सुझाव दिया था कि भारत को बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों में खिलाने पर विचार करना चाहिए। लेकिन भारत के मुख्य कोच गंभीर ने मंगलवार (24 जून) को पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सुझाव ठुकरा दिया और कहा कि वे उनके कार्यभार को लेकर अधिक चिंतित हैं।
इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी की 4 साल बाद टीम में हुई वापसी, भारत की मुश्किलें बढ़ी
बुमराह तीन टेस्ट ही खेलेंगे
गंभीर ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए उनके कार्यभार का प्रबंधन करना अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि आगे बहुत सारा क्रिकेट होना है और हम जानते हैं कि वह क्या लेकर आते हैं। इसलिए, दौरे पर आने से पहले ही यह तय हो गया था कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसा रहता है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2024-25 संस्करण में भारत के लिए सभी पांच टेस्ट मैच खेले, लेकिन सिडनी में पांचवें टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में चोट लग गई और इस वजह से वह तीन महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहे।
Jasprit bumrah to miss 2nd test against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














