-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Quitting Test Cricket Kaif Comment Sparks Controversy
टेस्ट क्रिकेट को टाटा बाय-बाय कहने वाले हैं बुमराह? कैफ के बयान से मचा बवाल
- Written By: अभिषेक सिंह
Mohammed Kaif on Jasprit Bumrah: मोहम्मद कैफ भी तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखकर काफी हैरान दिखे। जिसके बाद अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बयान जारी कर बवाल मचा दिया है।

मोहम्मद कैफ (डिजाइन फोटो)
Mohammed Kaif on Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है, जिसके चलते तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन लुटाए। टीम इंडिया के 2 अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए। सबसे हैरान करने वाली बात इस मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी रही।
तीसरे दिन बुमराह अपनी पुरानी लय में बिल्कुल भी नजर नहीं आए। उनकी स्पीड भी तीसरे दिन 125 से 130 के आसपास देखने को मिली, जो पहले कभी देखने को नहीं मिलती। टीम इंडिया को बुमराह से जहां ज्यादा से ज्यादा विकेट की उम्मीद है, वहीं अब तक यह स्टार गेंदबाज इस मैच में सिर्फ 1 विकेट ही ले पाया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुमराह के संन्यास के बारे में बात कर रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे बुमराह?
मोहम्मद कैफ भी तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी देखकर काफी हैरान दिखे। जिसके बाद अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कैफ ने कहा, “मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह निकट भविष्य में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे। वह अपने शरीर से जूझ रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस मैच में उनकी गति देखने को नहीं मिली।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
और क्या बोले मोहम्मद कैफ?
कैफ ने कहा कि वह बहुत स्वाभिमानी इंसान हैं, अगर उन्हें लगता है कि वह अपना शत-प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं, विकेट नहीं ले पा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वह खुद को मना कर सकते हैं। उन्हें विकेट मिले या न मिले, लेकिन वह 125-130 की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं और जिस गेंद पर उन्हें विकेट मिला, उसे कीपर ने आगे डाइव लगाकर कैच कर लिया। फिट बुमराह की गति उतनी नहीं है। उनकी गेंदें बहुत तेज़ गति से जाती हैं।
कारगर साबित नहीं हो रहे जस्सी!
इंग्लैंड सीरीज़ से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर काफी चर्चा थी कि अगर यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम इंडिया सीरीज़ जीत जाएगी, लेकिन अगर बुमराह कारगर साबित नहीं हुए तो जीतना मुश्किल हो जाएगा। अक्सर देखा गया है कि जब भी बुमराह शानदार गेंदबाजी करते हैं, तो उन्हें दूसरे गेंदबाजों का साथ नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह की गेंदबाजी में वो धार नहीं दिखी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। चौथे टेस्ट में अब तक बुमराह ने 28 ओवर फेंके हैं, जिसमें उन्होंने 95 रन खर्च करके सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है।
Jasprit bumrah quitting test cricket kaif comment sparks controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














