-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bihar Cricket Association Got Its Own Stadium Government Gave Moinul Haq Stadium On Lease For Thirty Years
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को मिला अपना ग्राउंड, तीस वर्षों की लीज पर सरकार ने दिया मोइनुल हक स्टेडियम
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बिहार के क्रिकेट प्रेमियों और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। बिहार सरकार और बीसीए के बीच मोइनुल हक स्टेडियम को सौंपने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी उप मुख्यमंत्री के साथ
पटना: बिहार और बिहार के क्रिकेटरों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए 11 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। बिहार सरकार और बीसीए के बीच मोइनुल हक स्टेडियम को सौंपने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जो विगत 10 वर्षों से चल रहे प्रयासों का परिणाम है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस अहम फैसले को लिया और 650 करोड़ रुपये मूल्य की मोइनुल हक की जमीन बीसीए को सौंपने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की मेहनत के कारण ही यह कार्य अंजाम तक पहुंचा। उनके प्रयासों से बीसीसीआई के सचिव जय शाह से स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्माण के लिए फंड की उपलब्धता पर सहमति प्राप्त हुई।”
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीसीए से कहा कि वो जल्द से सभी कार्यों को पूरा करें। दो महीनें में अगर काम कंप्लीट होता है तो नए वर्ष में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की उपस्थिति में मोइनुल हक स्टेडियम के नव निर्माण का शिलान्यास किया जा सके। इसके अलावा, बीसीए को निबंधन शुल्क के 37 करोड़ रुपये भी माफ किए जाने की घोषणा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
यह भी पढ़ें : IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 2 करोड़ के लिस्ट में पंत, राहुल और अय्यर शामिल
इस स्टेडियम के निर्माण के बाद इसमें 40,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता होगी, साथ ही 76 कारपोरेट बॉक्स और 250 वीआईपी सीटें भी होंगी। स्पोर्टिंग काम्प्लेक्स में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, स्वीमिंग पूल, फाइव स्टार होटल, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, रेस्टोरेन्ट, क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं भी मौजूद होंगी। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह स्टेडियम न केवल क्रिकेट के खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।”
खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि इस परियोजना से बिहार खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेन्द्र ने एमओयू के तहत दीर्घकालीन लीज पर स्टेडियम को बीसीए को सौंपने की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, खेल निदेशक महेंद्र कुमार, और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद थे। बीसीए अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बीसीए इस स्टेडियम सह स्पोर्टिंग काम्प्लेक्स के निर्माण में सरकार की सभी अपेक्षाओं को पूरा करेगा।
यह भी पढ़ें : IND vs AUS: गेंद बदलने के मुद्दे पर शुरू हुआ ड्रामा, वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर मामला खत्म करने का लगाया आरोप
Bihar cricket association got its own stadium government gave moinul haq stadium on lease for thirty years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














