ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में बीसीसीआई ने ईशान किशन को भी शामिल किया है। जिसे पिछले साल बाहर कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका का दौरा बीच में छोड़कर आने के बाद घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम भी था। श्रेयस अय्यर को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद अय्यर ने वापसी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई।
अय्यर की वापसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तय थी। अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद टीम का हिस्सा बने रहे। श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने ग्रेड बी में रखा है। लेकिन ईशान किशन को बिना खेले कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला। आईए जानते हैं सबकुछ।
A+ ग्रेड: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
A ग्रेड: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
B ग्रेड: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
C ग्रेड: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
ईशान इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। हैदराबाद ने ईशान को 11.25 करोड़ में शामिल किया है। पिछला डेढ़ साल ईशान के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। ईशान को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया। मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया। वहीं उससे पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो चुके थे। ऐसे में ईशान ने मेहनत करना नहीं छोड़ा।
जिसके बाद ईशान धीरे-धीरे रंग में आने लगे। उन्होंने इंडिया ए के लिए चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उन्होंने इंडिया ए के लिए भी खेला। ईशान ने डोमेस्टिक में मेहनत की और झारखंड के लिए विजय हजारे और रणजी में हिस्सा लिया। ईशान का सबसे दमदार प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आया जब उन्होंने 23 गेंदों पर 77 रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किया था। ईशान ने 5 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
ईशान किशन के विजय हजारे में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साल 2024-25 सीजन में कुल 7 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 45.14 की औसत और 128.45 की स्ट्राइक रेट से कुल 316 रन बनाएं। इशान के नाम 1 शतक था। रणजी में ईशान किशन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने झारखंड के लिए सिर्फ तीन मैच खेले। इशान ने इस दौरान 3 मैचों में 153 रन बना सके। इसमें उन्होंने रेलवे के खिलाफ 101 रन की धमाकेदार पारी भी खेली थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने 45 गेंदों पर अपना शतक बनाया। यह आईपीएल का पहला शतक था। उन्होंने 47 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। ईशान ने इस दौरान अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए। इस मैच के बाद ईशान के बल्ले से रन देखने को नहीं मिला।
ईशान किशन टीम इंडिया के लिए पहले ही खेल चुके हैं। ऐसे वो अब घरेलू क्रिकेट को भी तवज्जो दे रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट खेलकर ईशान ने अपनी सजा पूरी कर ली है। जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें इनाम के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापस शामिल कर लिया।