IRE W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम घोषित, चोट से लौटे 2 खिलाड़ी

Ireland Women Squad: इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड की 14-सदस्यीय महिला टीम घोषित। चोट से उबरकर अर्लीन केली और ऐलिस टेक्टर की हुई वापसी।
Ireland Women vs England Women: Ireland's 14-member squad announced for the ODI series against England.
आयरलैंड टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Ireland Women 14 Member Squad Announcement: आयरलैंड ने सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। गैबी लुईस टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि ओपनर एमी हंटर अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगी।

आयरलैंड की टीम फिलहाल ICC विमेंस चैंपियनशिप की तालिका में 9वें स्थान पर है। टीम को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब आयरलैंड की नजर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करने पर होगी।

चोट से लौटे अर्लीन केली और ऐलिस टेक्टर

आयरलैंड की टीम में अर्लीन केली और ऐलिस टेक्टर की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हुई हैं। स्पिन गेंदबाज किया मैककार्टनी भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं। हालांकि, एमी मैगुइरे, सारा फोर्ब्स और एवा कैनिंग चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

तीन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच 1 सितंबर को लीसेस्टर के अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 6 सितंबर को वॉर्सेस्टर के न्यू रोड मैदान पर खेला जाएगा।

Ireland Women vs England Women: Ireland's 14-member squad announced for the ODI series against England.
आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम (सोर्स - AI Image)
Ireland Women vs England Women: Ireland's 14-member squad announced for the ODI series against England.
England vs Pakistan 1st Test: हेडिंग्ले में पाकिस्तान का सरेंडर, 171 रन पर ढेर; रॉबिन्सन-टंग ने लिए 5-5 विकेट

चयनकर्ता ने बताई सीरीज की अहमियत

आयरलैंड की राष्ट्रीय महिला चयनकर्ता लॉरेन रोल्स ने टीम में जगह बनाने के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा को अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि टीम में जगह के लिए कड़ी टक्कर है और आने वाले समय के लिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रही हैं। उनके मुताबिक सीनियर टीम में जगह के लिए ऐसी प्रतिस्पर्धा जरूरी है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों का स्तर बेहतर होता है और वे मिले हर मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार रहती हैं।

रोल्स ने दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार खेलने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ICC विमेंस चैंपियनशिप इसी वजह से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये खिलाड़ियों को दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ नियमित रूप से खेलने का मौका देती है। इससे खिलाड़ियों के विकास के साथ-साथ आयरलैंड की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी मजबूत होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com