दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ने दर्ज कराई FIR, ब्लैकमेल और धमकी से परेशान होकर किया शिकायत

IPL player Vipraj Nigam: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी विप्रज निगम ने ब्लैकमेल और धमकी के परेशान होकर पुलिस से शिकायत कर दी है। उन्होंने लिखित में शिकायत दी है।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ने दर्ज कराई FIR, ब्लैकमेल और धमकी से परेशान होकर किया शिकायत
विप्रज निगम (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Vipraj Nigam receives threat call from abroad: आईपीएल सीजन 2024-25 में अपने शानदार खेल से सुर्खियां बटोरने वाले होनहार क्रिकेटर विप्रज निगम ब्लैकमेलिंग और इंटरनेशनल कॉल से आ रही धमकियों के चलते परेशान हैं। विप्रज ने शहर के कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूल रूप से हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भटखेड़ा वार्ड निवासी और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर एक युवती पर ब्लैकमेल और बदनाम करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि युवती द्वारा फोन पर अनुचित डिमांड की जा रही थी और डिमांड पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

इंटरनेशनल कॉल के जरिए मिल रही धमकी

विप्रज के अनुसार युवती का नंबर ब्लॉक करने के बाद उन्हें लगातार इंटरनेशनल कॉल्स के जरिए धमकियां मिल रही हैं और उन्हें और उनके परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की चेतावनी दी जा रही है। खिलाड़ी ने कहा कि ये सब उनके करियर को नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

रविवार की दोपहर क्रिकेटर विप्रज नगर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और कॉल डिटेल्स तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है।

विप्रज निगम एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था। 14 मैचों में 142 रन बनाने के अलावा विप्रज ने 11 विकेट भी लिए थे। निगम की निचले क्रम में आकर खेली गई विस्फोटक पारियों ने फैंस को रोमांचित किया था। क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता यह सितारा अब एक नए विवाद में फंस गया है।

13 नंबवर से भारत ए के लिए खेलेंगे विप्रज निगम

विप्रज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है। मूल रूप से हैदरगढ़ के भटखेड़ा वार्ड निवासी विजय कुमार निगम के पुत्र विप्रज निगम राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर हैं और वर्तमान भारत की ए टीम से खेल रहे हैं। विप्रज 13 नंबवर को राजकोट में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com