Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, अब 50 शहरों में लगेगा क्रिकेट का मेला

बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल को लगभग सभी राज्यों में पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए आईपीएल फैन पार्क की वापसी की घोषणा की है। अब फैन पार्क के जरिए लोगों तक क्रिकेट पहुंचेगा। 

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 20, 2025 | 09:57 PM

आईपीएल फैन पार्क (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस सीजन के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है। बीसीसीआई ने आईपीएल के इस सीजन में नियमों को लेकर थोड़ी ढील दी है। वहीं उसके अलावा बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल को लगभग सभी राज्यों में पहुंचाने की व्यवस्था कर ली है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए आईपीएल फैन पार्क की वापसी की घोषणा की है। अब फैन पार्क के जरिए लोगों तक क्रिकेट पहुंचेगा।

बीसीसीआई ने फैन पार्क के लिए 23 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 50 शहरों को मंजूरी दी है। बीसीसीआई ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि आईपीएल फैन पार्क का आयोजन मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 22 मार्च से 25 मई तक खेला जाएगा। पूर्वोत्तर में तिनसुकिया (असम) से लेकर दक्षिण में कोच्चि (केरल) और उत्तर में अमृतसर (पंजाब) से लेकर पश्चिम में गोवा तक फैन पार्क के जरिए दर्शकों को क्रिकेट से जोड़ा जाएगा। इससे फैन पार्क के साथ भारत में भी क्रिकेट का और विस्तार होगा।

फैन पार्क में मिलेगी ये सुविधाएं

इसमें कहा गया है कि लाइव मैच स्क्रीनिंग, संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और वर्चुअल बल्लेबाजी क्षेत्र, नेट्स के माध्यम से गेंदबाजी, फेस-पेंटिंग क्षेत्र, प्रतिकृति डगआउट, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ सहित रोमांचक गतिविधियों से परिपूर्ण आईपीएल फैन पार्कों का लक्ष्य प्रशंसकों को जोड़ना और 2015 में अपनी स्थापना के बाद से देश के हर कोने में आईपीएल का रोमांच लाना है।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे वैभव सूर्यवंशी, IPL 2026 की तैयारी में जुटे क्रिकेटर

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कमान

फैन पार्क की शुरुआत हरियाण से

सीजन का पहला फैन पार्क रोहतक (हरियाणा), बीकानेर (राजस्थान), गंगटोक (सिक्किम), कोच्चि (केरल) और कोयंबटूर (तमिलनाडु) में शुरू होगा। प्रत्येक सप्ताह के अंत में विभिन्न राज्यों में एक साथ कई फैन पार्क आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिकतम लोग जुड़ सके। यह पहली बार होगा जब आईपीएल फैन पार्क काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), दीमापुर (नागालैंड), कराईकल (पुडुचेरी), मानभूम, पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), रोहतक और तिनसुकिया में आयोजित किए जाएंगे।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

50 शहरों को फैन पार्क के लिए किया शामिल

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आईपीएल फैन पार्क स्टेडियम से परे प्रशंसकों को जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को उजागर करता है। 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से इस पहल ने आईपीएल के रोमांच को लाखों प्रशंसकों तक पहुंचाया है, जिससे अविस्मरणीय अनुभव हुए हैं। 2025 के कार्यक्रम में 50 शहरों को शामिल किया गया है, हम आईपीएल के अनुभव को और भी अधिक प्रशंसकों तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि क्रिकेट की भावना और आईपीएल का जादू देश के हर कोने तक पहुंचे।

Ipl fan parks reach to 50 cities across india for ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 09:55 PM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI IPL
  • Devajit Saikia
  • IPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.