- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Trouble After Pakistan Attack Decision Continue League Taken Friday
पाकिस्तान अटैक के बाद IPL 2025 पर संकट के बादल, लीग जारी रखने के लिए शुक्रवार को लिया जाएगा फैसला
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद मैदान की सभी प्लडलाइट्स बंद कर दी गई। इसके तुरंत बाद फैंस को मैदान से बाहर निकाला गया। इसके बाद फैंस में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा दिखाई दिया।

धर्मशाला (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DL) के बीच इस सीजन का 58वां मुकाबला रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने का कारण पाकिस्तान के द्वारा ड्रोन अटैक था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान के द्वारा जैसे ही भारतीय शहरों में ड्रोन हमले की नापाक कोशिश की गई, ठीक ऐसे ही धर्मशाला खिलाड़ियों और दर्शकों को निकाल लिया गया।
इसके बाद भारती क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का भी बयान सामने आया है। राजीव शुक्ला ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए बताया कि “धर्मशाला से सभी को निकालने के लिए हम स्पेशल ट्रेन का अरेंजमेंट कर रहे हैं। टूर्नामेंट जारी रखने का फैसला कल (शुक्रवार) को किया जाएगा। फिलहाल खिलाड़ियों की सेफ्टी सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच धर्मशाला में मैच होने भी संभव नहीं था।”
फैंस ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद मैदान की सभी प्लडलाइट्स बंद कर दी गई। इसके तुरंत बाद फैंस को मैदान से बाहर निकाला गया। इसके बाद फैंस में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा दिखाई दिया। फैंस ने मैदान के बाहर आते ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
आईपीएल 2025 के आयोजन पर शुक्रवार के दिन लिया जाएगा फैसला
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बचे हुए मैचों के लिए रणनीति बनाएगा। खबर है कि बीसीसीआई शेष मैचों के लिए आईपीएल कमेटी के साथ आपातकाल ऑनलाइन मीटिंग बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल होगा या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।
मुकाबले के दौरान 9:29 बजे पहले मैदान की प्लडलाइट बंद की गई थी। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। खतरा महसूस होते ही मैदान पर ब्लैक आउट किया गया। पाकिस्तानी हमले के बाद भारत के कई शहरों को ब्लैकआउट कर दिया गया। फिर पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को भी ब्लैकआउट कर दिया गया। जिस वक्त मैच रोका गया उस वक्त पंजाब का स्कोर 10.1 ओवर में 122-1 विकेट था। इस वक्त प्रभसिमरन सिंह 50 रन पर नाबाद थे। दूसरी तरफ कप्तान श्रेयस अय्यर का खाता नहीं खुला था।
Ipl 2025 trouble after pakistan attack decision continue league taken friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PMMumbai-Ahmedabad की सुरंगों पर बन रहा टनल हुड्स, 300 Km/Hr की रफ्तार, सुरंगों में नहीं बनेगा सोनिक बूम
Jun 13, 2026 | 08:13 PMमधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
Jun 13, 2026 | 08:03 PMअमरावती जिला परिषद की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
Jun 13, 2026 | 07:49 PMChanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Jun 13, 2026 | 07:44 PMअंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
Jun 13, 2026 | 07:32 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
Jun 13, 2026 | 07:29 PMवीडियो गैलरी

असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM














