MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार! बुमराह-सूर्या के खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन। कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिए टीम में बड़े बदलाव और कड़े फैसले लेने के संकेत।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Mumbai Indians in IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मैच में जीत के बाद Mumbai Indians की टीम अब लय से भटकती नजर आ रही है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में टीम संघर्ष कर रही है, जिससे लगातार हार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि टीम के स्टार खिलाड़ी Jasprit Bumrah और Suryakumar Yadav उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हो गए, और अब तक पांच पारियों में सिर्फ 106 रन ही बना सके हैं।
बुमराह को अब तक कोई विकेट नहीं
वहीं बुमराह ने इस सीजन में 19 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद एक भी विकेट हासिल नहीं किया है, जो टीम के लिए बड़ा झटका है। Tilak Varma भी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम के लिए टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक, इस सीजन में अब तक पांच मैचों में केवल 43 रन ही बना पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान
टीम के कप्तान Hardik Pandya ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद संकेत दिए कि अब टीम को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त है यह तय करने का कि क्या टीम बड़े और मुश्किल फैसले ले सकती है या फिर मौजूदा संयोजन के साथ ही आगे बढ़े।
कई खिलाड़ी होंगे बाहर
हार्दिक के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अगले मैच में टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बुमराह, सूर्यकुमार या तिलक वर्मा में से एक या दो खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
पंजाब के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए, तिलक वर्मा ने सिर्फ 8 रन बनाए और बुमराह ने 4 ओवर में 41 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस लगातार चार मैच हार चुकी है। अब अगर टीम ने जल्द वापसी नहीं की, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए काफी मुश्किल हो सकती है।
