सूर्या का जलवा बरकरार, बुमराह ने पकड़ी रफ्तार...ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में हुआ बड़ा फेरबदल

मुंबई और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद आईपीएल के ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में फेरबदल हुआ। मुंबई के दो स्टार खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाते हुए खास कमाल कर दिया है।
सूर्या का जलवा बरकरार, बुमराह ने पकड़ी रफ्तार...ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में हुआ बड़ा फेरबदल
जसप्रित बुमरा और सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बीते बुधवार को खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। जिसके बाद आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमें अब फाइनल हो गई हैं। हालांकि, अब ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव देखने मिला है।

मुंबई और दिल्ली के बीच हुए मैच के बाद आईपीएल के ऑरेंज कैप की लिस्ट में फेरबदल हुआ। MI के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टॉप-3 में आ गए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सूर्या के नाम फिलहाल 13 मैचों में 583 रन हैं। सूर्या ने DC के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी के नाम 14 मैचों में 559 रन हैं और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। RR का अभियान खत्म हो गया है। वहीं, DC के केएल राहुल मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 504 रन बनाए हैं। राहुल ने MI vs DC मैच में 6 गेंदों पर 11 रन बनाए। उन्होंने जोस बटलर को सातवें स्थान पर धकेल दिया है। गुजरात टाइटंस का हिस्सा बटलर ने 12 मैचों में 500 रन बनाए हैं।

ऑरेंज कैप लिस्ट

प्लेयर मैच रन औसत
साई सुदर्शन 12 617 56.09
शुभमन गिल 12 601 60.10
सूर्यकुमार यादव 13 583 72.87
यशस्वी जायसवाल 14 559 43.00
विराट कोहली 11 505 63.12
केएल राहुल 12 504 56.00
जोस बटलर 12 500 71.42
प्रभसिमरन सिंह 12 458 38.16
निकोलस पूरन 12 455 41.36
मिचेल मार्श 11 443 40.27

इसके अलावा, पर्पल कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। वह अब छठे स्थान पर आ गए हैं। बुमराह टॉप-15 से भी बाहर हो गए थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके थे। उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन दिए।

पर्पल कैप की लिस्ट

प्लेयर मैच विकेट औसत
प्रसिद्ध कृष्णा 12 21 17.57
नूर अहमद 12 20 17.25
ट्रेंट बोल्ट 12 19 20.36
जोश हेजलवुड 10 18 17.27
वरुण चक्रवर्ती 12 17 19.35
जसप्रीत बुमराह 9 16 14.12
अर्शदीप सिंह 12 16 21.93
वैभव अरोड़ा 11 16 24.43
साई किशोर 12 15 19.60
हर्षल पटेल 11 15 24.66
मोहम्मद सिराज 12 15 27.06
हर्षित राणा 11 15 27.20

वहीं, MI के ट्रेंट बोल्ट भी एक पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। बोल्ट ने DC के खिलाफ चार ओवर में 29 रन दिए और एक विकेट लिया। पर्पल कैप फिलहाल GT के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। उन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। ‘थैंक्यू मुंबई…!’, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद MI ने वानखेड़े में दर्शकों का कुछ इस तरह किया अभिवादन

प्लेऑफ में पहुंची ये 4 टीमें

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए चारों टीमें तय हो गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है। अब इस टीमों के बीच लड़ाई टेबल में पहले दो पायदान पर रहने की होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com