RCB के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, टी20 में समरसेट को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
आरसीबी के खिलाफ मुंबई की टीम मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दी है। मुंबई टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एमआई क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना 288वां मैच खेल रही है।
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई इंडियंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने अब तक सबसे ज्यादा टी20 मैच खेले हैं।
आरसीबी के खिलाफ मुंबई की टीम मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दी है। मुंबई टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एमआई क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना 288वां मैच खेल रही है। मुंबई ने इस मामले में इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट की टीम को पीछे छोड़ दिया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपना 288वां मैच खेल रही है। वहीं समरसेट ने अब तक कुल 287 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में हैम्पशायर तीसरे नंबर पर है, जबकि आरसीबी 275 मैचों के साथ चौथे नंबर पर है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: ब्राजील की नजर छठे खिताब पर, मेजबानों समेत कई टीमें इतिहास रचने को तैयार, देखें लिस्ट
भव्य मैदान, अत्याधुनिक सुविधाएं और रिकॉर्ड क्षमता, FIFA World Cup 2026 को खास बनाएंगे ये स्टेडियम
Arjun Tendulkar का ऑलराउंड धमाका, बल्ले और गेंद दोनों से ढाया कहर, 5 छक्के और 4 चौके, विरोधी टीम के उड़ाए होश
मुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। एमआई ने अब तक आईपीएल के इतिहास में पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है, ये सभी खिताब मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं। हालांकि, अब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि आरसीबी के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जहां, भले ही आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया है। इस मैच में जीत दर्ज कर आरसीबी वापस जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। हालांकि, मुंबई को जीत के लिए 222 रन की जरूरत है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
